Saturday, Apr 27 2024 | Time 05:58 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


बोकारो : बंधक बने युवक को छुड़ाने गयी पुलिस को भी बनाया बंधक

बोकारो : बंधक बने युवक को छुड़ाने गयी पुलिस को भी बनाया बंधक
झारखंड : आपसी लेनदेन के विवाद में सतनपुर के कुछ लोगों ने शनिवार की रात सेक्टर 12 की पुलिस को बंधक बना लिया. पुलिस आपसी विवाद में बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाने गयी थी. बता दें की सेक्टर12 डी निवासी शुभम मांझी व उसके पिता को बंधक बना लिया था. बंधक बनाकर शुभम माझी को सतनपुर ले जाया गया. जहां उसके साथ जमकर मारपीट की गई. 

 

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 12 थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर पंहुचे सेक्टर 12 इंस्पेक्टर उज्वल साह को भी घेर लिया गया. सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी ज्ञानरंजन मौके पर पहुंचे. मशक्कत के बाद पुलिस ने शुभम व उसके पिता को अभियुक्तों के चंगुल से छुड़वाया. 

 

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 12 डी स्थित एक दुकान में करन पायल उधार मांग रहा था जिसके लेनदेन के विवाद को लेकर हंगामा हो गया. शुभम के इस बात का विरोध करने पर कुछ लोग उसे जबरन बाइक पर बैठाकर सतनपुर ले गए. घटना की जानकारी पाकर जब शुभम के पिता सतनपुर गए तो उन्हें भी बंधक बना लिया गया. बंधक बनाने के दौरान शुभम के साथ मारपीट की गई. सेक्टर 12 पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 

 
अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.