Sunday, May 12 2024 | Time 19:38 Hrs(IST)
 logo img
  • नशे के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई, 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
  • नशे के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई, 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
  • दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने संबंधित आया इमेल, सर्च में जुटी पुलिस
  • दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने संबंधित आया इमेल, सर्च में जुटी पुलिस
  • रांची पुलिस का बड़ा खुलासा, गैंगरेप के कारण BAU की छात्रा ने की थी आत्महत्या
  • रांची पुलिस का बड़ा खुलासा, गैंगरेप के कारण BAU की छात्रा ने की थी आत्महत्या
  • अपने निर्धारित बूथ पर नहीं पहुंचे 36 मतदान कर्मी, डीसी ने दिया कार्रवाई का आदेश
  • अपने निर्धारित बूथ पर नहीं पहुंचे 36 मतदान कर्मी, डीसी ने दिया कार्रवाई का आदेश
  • लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर गैंगरेप के चार आरोपी गिरफ्तार
  • लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर गैंगरेप के चार आरोपी गिरफ्तार
  • Mother's Day पर मां की तस्वीर देख भावुक हुए PM Modi !
  • Mother's Day पर मां की तस्वीर देख भावुक हुए PM Modi !
  • पाकुड़ रेलवे स्टेशन में गहराया पानी का संकट, यात्री के साथ-साथ कर्मचारी भी परेशान
  • Weather Update: अगले 3 तीनों तक राज्यों में बारिश का ALERT, जानें IMD ने आपके शहर के बारे में कहा
  • प्रायवेट पार्ट में बिजली के झटके देने के आरोप में 7 लोग गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?
झारखंड » जमशेदपुर


BJP धूमधाम से मनाएगी पार्टी स्थापना दिवस

BJP धूमधाम से मनाएगी पार्टी स्थापना दिवस
प्रभात कुमार/न्यूज़11 भारत

जमशेदपुर/डेस्क:-पार्टी के 44वें स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाएगी भाजपा जमशेदपुर महानगर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीबाई वाजपेयी होंगे मुख्य अतिथि, जिला भाजपा कार्यालय पर होगा भव्य आयोजन, भाजपा ने शुरू की तैयारी.भारतीय जनता पार्टी के 44वां स्थापना दिवस को भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है. पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं. इस निमित्त, गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडल अध्यक्षों की बैठक बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में सम्पन्न हुई. बैठक में भाजपा के स्थापना दिवस को भव्य रूप में मनाने एवं बूथ स्तर पर चल रहे अभियान की समीक्षा के संग चुनावी कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. पार्टी के स्थापना दिवस पर बूथ अध्यक्ष से लेकर सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों पर सम्मानपूर्वक भाजपा का ध्वज लगाएंगे. जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि 6 अप्रैल को साकची स्थित जिला कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा. जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं झारखंड के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. जहां महापुरुषों को स्मरण कर उनके छविचित्रों पर माल्यार्पण व नमन करने के पश्चात भाजपा के ध्वज का ध्वजारोहण किया जाएगा. इसके बाद, वे जमशेदपुर महानगर के प्रमुख और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संवाद करेंगे. सुधांशु ओझा ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस को मंडल स्तर एवं बूथ स्तर पर मनाने की कार्ययोजना बनाई गई है.
अधिक खबरें
लाल पोलाश वारिश पत्रिका को हुआ भव्य लोकार्पण
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 6:37 PM

झारखंड के तिरलडीह थाना क्षेत्र से सटे पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी अनम्य लॉज में पश्चिमी बंगाल के मशहूर वार्षिक पत्रिका लाल पोलाश का लोकार्पण हुआ जिसमे क्षेत्र के सुप्रसिद्ध लोगो को सम्मानित भी किया गया.

मानगो के एपीजेए कलाम हाई स्कूल में सोमवार से शुरू होगा 10 दिवसीय समर  कैंप
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 5:45 PM

एपीजेए कलाम हाई स्कूल में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन स्कूल प्रांगण में कल दिनांक 13 मई से किया जाएगा. इसमें बच्चों के बीच फुटबॉल, क्रिकेट, बॉक्सिंग व शैक्षणिक प्रशिक्षण एवं कार्यक्रम वरिष्ठ कोच के माध्यम से किया जाएगा.

मतदानकर्मियों को लेकर आ रहे वायुसेना के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के दौरान पंखे की तेज हवा के चलते कई घरों के छत उड़े
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 4:28 PM

रविवार को प्रखंड के चिरिया में मतदानकर्मियों को लेकर आ रहे वायुसेना के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर के पंखे की तेज हवा के चलते कई घरों के छत उड़ गए. साथ ही घरों के सामानों के नुकसान होने की भी खबर है.

सिंहभूम संसदीय सीट पर  मतदान कल, सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 4:19 PM

सिंहभूम संसदीय सीट पर कल मतदान किया जाएगा. इसके तहत मनोहरपुर प्रखंड में मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को प्रखंड के सारंडा अंतर्गत थोलकोबाद, दीघा, तिरिलपोसी और चिरिया में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर के जरिए मतदान कर्मियों को मतदान से संबंधित सामग्रियों के साथ उतारा गया.

जुगसलाई के पटाखा कारोबारी ने कर ली खुदकुशी, कारण खंगालने में जुटी पुलिस
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 1:52 PM

जमशेदपुर के जुगसलाई के पटाखा कारोबारी लोचन मंगोतिया ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. लोचन मंगोतिया की पटाखा की दुकान चौक बाजार में है.