भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क:-जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जामताड़ा जाने के क्रम में गांडेय प्रखंड के बुधुडीह में रुके. यहां भाजपा के अहिल्यापुर मंडल क्षेत्र के कार्यकताओं ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया. पुनःकार्यकर्ताओं के साथ घोसको गांव में चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ परिसर पहुंचे जहां उन्होंने माथा टेका. फिर कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा व गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंत्रणा किया. फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जामताड़ा की ओर चले गए
बता दें कि एक और जहां बीते मंगलवार को गिरिडीह में झामुमो के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम किया. वहीं बुधवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र के दो जगहों पर बाबूलाल मरांडी के रुकने और कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद से गांडेय का सियासी तापमान बढ़ चुका है. मौके पर अरुण हजरा, राजू भारती, सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव ,संदीप वर्मा महेंद्र वर्मा सतनारायण यादव सहित कई मोजूद थे.