Monday, Apr 29 2024 | Time 03:07 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » पलामू


पलामू जिला का भाजपा संगठन बहुत ही मजबूत है सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करते हैं :-विष्णु दयाल राम

पलामू जिला का भाजपा संगठन बहुत ही मजबूत है सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करते हैं :-विष्णु दयाल राम

संतोष श्रीवास्तव /न्यूज़ 11 भारत


पलामू/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी की हुसैनाबाद नगर मंडल, हुसैनाबाद ग्रामीण मंडल एवं उर्धवार मंडल  के मंडल एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ की बैठक आज हुसैनाबाद के होटल रिद्धि सिद्धि में आयोजित की गई, पूर्व पलामू  सांसद  सह भाजपा सांसद प्रत्याशी विष्णु दयाल राम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  कहा पलामू जिले का संगठन बहुत मजबूत है. यहां के कार्यकर्ता अनुभवी हैं. यही कारण है कि इस जिले का संगठन क्षमता के लिए प्रदेश ही नहीं देश में भी पहचाना जाता है. हमारे कार्यकर्ता बूथ पर मेहनत करते हैं और हम बूथ को जीतने के साथ ही चुनाव जीत जाते हैं. बीजेपी अपने बल पर 370 एवं सहयोगियों के साथ 400 पार करेगी हर बूथ पर 51 परसेंट वोट का लक्ष्य तय करे 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो हमे वोट देने जरूर जाना है पहले हम मतदान करेंगे तब जलपान करेंगे. शहर के लोगों से खास निवेदन है की शहर में मतदान का प्रतिशत गिरता जा रहा है इसे बढ़ाने की जरूरत है.

 

कार्यकर्ता ही बूथ पर विरोधियों का सामना करते है और बूथ के कार्यकर्ता ही लोगों से कार्य करने का वादा करते है तो बूथ कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण कार्यकर्ता है और उनके किए वादे को जरूर पूरा करने की कोशिश करूंगा  हमारा प्रत्याशी कमल का फूल छाप है हम सभी का यह कर्तव्य है.

 

हुसैनाबाद में बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता ने एवं संचालन महामंत्री श्रवण गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने किया उर्धावार में अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राम राज मेहता ने किया.

 

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कामेश्वर कुशवाहा एवं हुसैनाबाद से पूर्व विधायक प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह कर्नल संजय सिंह प्रफुल्ल कुमार सिंह रामप्रवेश सिंह सी बी रमन सिंह कामेश्वर सिंह रामेश्वर राम  ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह डॉक्टर ईश्वरी पांडे सांसद निजी सचिव अलख दुबे अजय जायसवाल अरुण कुमार जे के पासवान रोशन सिंह महेंद्र सिंह अखिलेश मेहता रंजीत पासवान उदय विश्वकर्मा राकेश कुमार सिंह प्रशांत कुमार सिंह आनातू सिंह विमलेश सिंह मुन्ना सिंह राजेश कारण संतोष गुप्ता सुबोध कुमार कश्यप राजकुमार रामकुमार सिंह भूपेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह उदेश राम रवि चंद्रवंशी अरविंद पाठक अमरेंद्र यादव किरण कुमार विश्वनाथ सिंह विजय सिंह योगेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह विजय राम संतोष कुमार अजय सिंह अशोक सिंह अरुण चौहान वीरेंद्र सिंह भोला सिंह एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
अधिक खबरें
BJP के दर्जनों नेता हुए JMM में शामिल
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 5:02 PM

पलामू में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही दर्जनों भाजपा के नेता झामुमो में शामिल हुए. झामुमो पलामू के कार्यालय में हुए मिलन समारोह में झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में सुनील कुमार और लव कुश कुमार के नेतृत्व में सबों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की.

वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर सखी मंडल के दीदीयों ने स्कूटी और बाइक से निकाली रैली
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 10:53 AM

पलामू जिले के सभी प्रखंड में आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर वोटरो को मतदान देने और वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर सखी मंडल के दीदियों ने निकाली स्कूटी,

पलामू पुलिस ने माओवादी सगठन के दो नक्सली को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:17 PM

पलामू पुलिस ने पलामू के हुसैनाबाद से माओवादी सगठन के सदस्य राजेंद्र भुइयां और विष्णु विश्वकर्मा को किया गिरफ्तार. पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के पास से चार देशी हथियार, बारूद और छारा भी किया बरामद.

पुलिस ने पांच किलो गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:18 PM

नव जयपुर पुलिस ने 5 केजी गांजा के साथ एक युवक को किया है गिरफ्तार ।गुप्त सूचना के आधार पर गौतम यादव के घर टूइया में अवैध गांजा खरीद बिक्री की सूचना पर पलामू एसपी रिशमा रामेशन के निर्देश के आलोक में पुलिस अवर निरीक्षक नया जयपुर कमल किशोर पांडे थाना प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी पाटन अमित कुमार झा के साथ छापेमारी दल का गठन का छापेमारी हेतु प्रस्थान किया।

पलामू एसपी पहुंचे गांव, ग्रामीणों से वोट देने देने की अपील
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:57 PM

पलामू जिले के पड़वा और पाटन के इलाके में वोटरों का कॉन्फिडेंस बिल्डिंग किया गया. इस दौरान पलामू एसपी रीष्मा रमेशन, एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद, सीआरपीएफ 112 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट बीएन भोई, पाटन इंस्पेक्टर, पाटन पड़वा सीओ, पाटन थाना प्रभारी लाली जी, पड़वा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव समेत कई पुलिस अधिकारी थे मौजूद.