Tuesday, May 7 2024 | Time 18:46 Hrs(IST)
 logo img
  • लोबिन हेम्ब्रम के नामांकन दर्ज करते ही बढ़ गई सियासी गर्मी
  • अदालत ने जयराम महतो की पीड़क कार्रवाई पर लगाई रोक, लोकसभा चुनाव के लिए कर सकेंगे प्रचार
  • अदालत ने जयराम महतो की पीड़क कार्रवाई पर लगाई रोक, लोकसभा चुनाव के लिए कर सकेंगे प्रचार
  • CLAT 2025 परीक्षा की तारीख की घोषणा, पंजीकरण जुलाई में शुरू होने की उम्मीद
  • CLAT 2025 परीक्षा की तारीख की घोषणा, पंजीकरण जुलाई में शुरू होने की उम्मीद
  • 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर CBSE बोर्ड का नया Update, नतीजे जल्द
  • 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर CBSE बोर्ड का नया Update, नतीजे जल्द
  • बाबूलाल मरांडी ने सीएम को लिखा पत्र, जहांगीर आलम के घर से ED का पत्र मिलने पर CBI करें जांच
  • बाबूलाल मरांडी ने सीएम को लिखा पत्र, जहांगीर आलम के घर से ED का पत्र मिलने पर CBI करें जांच
  • खुशखबरी ! अब वंदे भारत समेत सभी ट्रेनों में होगा दिव्यांग कोटा, ये सीटें रहेंगी Reserved
  • चैनपुर में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु स्वीप कोषांग के अंतर्गत रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
  • कोविड के नए वैरिएंट से परेशान होने की जरूरत नहीं, All in One वैक्सीन तैयार कर रहें वैज्ञानिक
  • कोविड के नए वैरिएंट से परेशान होने की जरूरत नहीं, All in One वैक्सीन तैयार कर रहें वैज्ञानिक
  • कोविड के नए वैरिएंट से परेशान होने की जरूरत नहीं, All in One वैक्सीन तैयार कर रहें वैज्ञानिक
  • कोविड के नए वैरिएंट से परेशान होने की जरूरत नहीं, All in One वैक्सीन तैयार कर रहें वैज्ञानिक
झारखंड » गिरिडीह


गांडेय विधानसभा के लेदा हटिया मैदान में भाजपा ने की जनसभा

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर आउरी ने इंडिया गठबंधन पर बोला हमला
गांडेय विधानसभा के लेदा हटिया मैदान में भाजपा ने की जनसभा
श्रीकांत/न्यूज11 भारत

गिरिडीह/डेस्क: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस व इंडिया गठबंधन झारखंड, देश व विकास विरोधी है। कांग्रेस ने देश में 50-60 साल शासन किया पर गरीबों की चिंता नहीं की। नरेंद्र मोदी जब देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होने गरीबों को चिंता की और गरीबों को पक्का मकान, गैस चूल्हा, भोजन, शौचालय, आयुष्मान समेत अनेकों योजना देने का काम किया। उक्त बातें बाबूलाल ने शुक्रवार को गांडेय विधानसभा के लेदा हटिया मैदान में कोडरमा लोस व गांडेय विस के लिए आहूत भाजपा की जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में कही। जनसभा की अध्यक्षता व संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की। 

 


 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने इतना काम नहीं किया, जितना 10 साल में पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। देश में हर कोई को भोजन, पढ़ाई, इलाज, पक्का मकान समेत 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प के साथ देश के पीएम नरेंद्र मोदी काम कर रहे है। उन्होने कहा कि माले पार्टी घर-घर में झगड़ा कराती है, उत्पात कराती है। ऐसी पार्टी से सावधान रहें। झामुमो, कांग्रेस, माले ऐसी पार्टियों से झारखंड का भला होनेवाला नहीं है। भाजपा ने अलग झारखंड राज्य बनाया है। राज्य का समुचित विकास भी भाजपा ही कर सकती है। बाबूलाल ने उपस्थित लोगों से कोडरमा लोस प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी व गांडेय विस प्रत्याशी दिलीप वर्मा को जीताने की अपील की। 

 

पीएम ने किया जनकल्याण का काम: अमर 

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि देश के पीएम ने जनकल्याण का काम किया।  वहीं 2019 में सभी को ठग कर राज्य की सत्ता पर बैठी हेमंत सोरेन की सरकार ने लोगों को धोखा दिया। पारा शिक्षक, सहिया को ठगा। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पांच साल के लिए बने, लेकिन भ्रष्ट आचरण के कारण चार साल में जेल चले गए। 

 

 मजबूत सरकार ने लिए कई बड़े निर्णय: अन्नपूर्णा 

कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के लिए कई बड़े निर्णय हुए। मजबूत सरकार देश में बनी तभी कश्मीर से धारा 370 हटा, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगा, बेटी बचाओ बेटी बढ़ावो का सिर्फ नारा ही नहीं दिया, बल्कि महिलाओं को सशक्त भी किया गया। आज सैनिक स्कूल के द्वार भी बेटियों के लिए खुल गए। 

 

गरीब के कल्याण के लिए पीएम ने किया काम: दिलीप 

गांडेय विस से भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने कहा कि एक तरफ वे लोग हैं जिसकी चिंता अपने परिवार को आगे ले जाने की तरफ रहती है, जबकि दूसरी तरफ गरीब कल्याण से जुड़ी 176 योजनाओं को संचालित करनेवाले पीएम नरेंद्र मोदी के लोग हैं। किसे चुनना है यह तय आपको करना है। कहा कि प्रदेश की सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए 20 मई का गांडेय उपचुनाव सेमीफाइनल है। 

 

जनसभा को इन्होने भी किया संबोधित 

जनसभा को जमुआ विधायक केदार हाजरा, कोडरमा लोस प्रभारी विकास प्रीतम, रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, दिनेश यादव, चुन्नूकांत, नुनूलाल मरांडी, महेश राम, कामेश्वर पासवान, विनय सिंह, छोटेलाल यादव आदि ने संबोधित किया। जनसभा में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, संदीप डंगायच, प्रकाश सेठ, सुरेश मंडल, महेश राम, नवीन सिन्हा, उषा कुमारी, रण बहादुर पासवान, भागीरथ मंडल, सिंकदर हेम्ब्रम, श्याम प्रसाद, दारा हाजरा, सोनू एजाज, अजय रंजन, पुरुषोत्तम चौधरी, बैजनाथ वर्मा, मनोहर यादव समेत कई भाजपाई थे।
अधिक खबरें
बगोदर में पलटी जवानों से भरी बस, एक जवान की मौत व 15 घायल
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 2:44 PM

बगोदर में गिरिडीह से गढ़वा की ओर जा रही आईआरबी जवानों से भरी एक बस बगोदर घाघरा कॉलेज के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई. आईआरबी 9 के इको 68 बटालियन ग्रुप के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना में लगभग 15 जवान घायल हो गये और एक स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है.

नामांकन की आखिरी दिन गिरिडीह लोकसभा से कई ने दाखिल किया नामांकन प्रपत्र
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 1:12 PM

निर्वाची पदाधिकारी 06 गिरिडीह संसदीय लोकसभा क्षेत्र, विजया जाधव के समक्ष निर्दलीय प्रत्याशी डॉ उषा ने एक सेट तथा पूजा कुमारी ने दो सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया. निर्दलीय सुभाष कुमार ठाकुर ने एक सेट, निर्दलीय प्रत्याशी तुलसी महतो ने एक सेट, निर्दलीय प्रत्याशी राजा हक ने एक सेट नामांकन प्रपत्र दाखिल किया.

जैनामोड़ में एनडीए नेताओं की गर्जन: हेमंत ने जीएम लैंड के साथ सेना की जमीन बेची
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 12:56 PM

गिरिडीह लोकसभा सीट से एनडीए सह आजसू प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी के नामांकन के बाद जैनामोड़ स्थिति बांधडीह खेल मैदान में जनसभा का आयोजन हुआ. इस सभा को संबोधित करते हुए झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपने संबोधन में कहा कि राज्य के युपीए गठबंधन की सरकार विकास के साथ झारखंड विरोधी है.

गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवार जयराम महतो के अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 10:52 AM

गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवार जयराम महतो के अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई है. रांची सिविल कोर्ट से जयराम महतो को बड़ी राहत मिली है.

पर्वतपुर गांव के ग्रामीणों ने बिडिओ को आवेदन देकर एक व्यक्ति पर जल नल योजना का पानी नहीं देने का लगाया आरोप
मई 06, 2024 | 06 May 2024 | 7:52 PM

गांडेय प्रखंड के पर्वतपुर पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को गांडेय बीडीओ निशात अंजुम को आवेदन देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर जल - नल योजना में कब्जा करने का आरोप लगाया है.