Monday, Apr 29 2024 | Time 15:03 Hrs(IST)
 logo img
  • ये 5 लक्षण अगर दिखाई दे तो समझ जाइए पेट में कीड़े है, आपके ब्रेन, हार्ट और लीवर को कर सकता है डैमेज
  • ये 5 लक्षण अगर दिखाई दे तो समझ जाइए पेट में कीड़े है, आपके ब्रेन, हार्ट और लीवर को कर सकता है डैमेज
  • T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सबसे पहले की अपनी टीम की घोषणा
  • चैनपुर पुलिस ने अवैध गांजा के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार भेजा गया जेल
  • पुनीत भार्गव को अग्रिम राहत देने से ईडी कोर्ट ने किया इनकार
  • हजारीबाग में फिर हो रही दुकानों में लूट की घटनाएं, लुटेरों ने फिर बनाया एक स्वर्णाभूषण की दुकान को निशाना
  • पलामू पुलिस ने 5 हथियार के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार
  • कुछ खास खाद्य व पेय पदार्थ, जिससे गर्मी में नहीं होगी शरीर में पानी की कमी, ब्लड प्रेशर रहेगा नियंत्रित
  • कुछ खास खाद्य व पेय पदार्थ, जिससे गर्मी में नहीं होगी शरीर में पानी की कमी, ब्लड प्रेशर रहेगा नियंत्रित
  • जमशेदपुर संसदीय सीट पर राइट टू रिकॉल पार्टी के उम्मीदवार महेश कुमार ने फाइल किया पहला नामांकन
  • अधिसूचना जारी होने के बाद जमशेदपुर संसदीय सीट पर आज से नामांकन शुरू, सुबह 11:00 से दोपहर बाद 3:00 तक दाखिल होगा पर्चा
  • पूर्व भाजपा विधायक अपने समर्थकों के साथ आज जाएंगे गिरीडीह, होंगे जेएमएम में शामिल
  • पूर्व भाजपा विधायक अपने समर्थकों के साथ आज जाएंगे गिरीडीह, होंगे जेएमएम में शामिल
  • झामुमो के केंद्रीय सचिव ने की पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा से मुलाकात
  • झामुमो के केंद्रीय सचिव ने की पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा से मुलाकात
झारखंड » पाकुड़


भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति और कोर कमेटी की बैठक

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति और कोर कमेटी की बैठक
न्यूज़11भारत 

पाकुड़/डेस्क 

पाकुड़ भाजपा राजमहल लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक होटल रॉयल रेसिडेंसी पाकुड़ में आयोजित किया गया  बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, लोकसभा के प्रत्याशी ताला मरांडी,प्रदेश उपाध्यक्ष-सह- राजमहल लोकसभा के प्रभारी राकेश प्रसाद,लोकसभा के संयोजक और राजमहल के विधायक अनंत कुमार ओझा सेक्टर प्रभारी व प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा,लोकसभा सह संयोजक दुर्गा मरांडी,साहिबगंज जिला  प्रभारी अनुज आर्य,पाकुड़ जिला  प्रभारी अमित कुमार सिंह सहित साहिबगंज जिलाध्यक्ष उज्जवल मंडल पाकुड़ जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय सहित लोकसभा क्षेत्र के 6 विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लोकसभा चुनाव की जीत का मूल मंत्र देकर भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुड़ने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नियति और नीति भी है ,इसलिए जनता भाजपा से सहमत है अब सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन समिति के माध्यम से सामूहिक रूप से राजमहल लोकसभा क्षेत्र को गति प्रदान करना है उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ता लाभार्थियों से सम्पर्क स्थापित कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगे।केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा करने के साथ हर कार्य क्षेत्र में कार्य करना है हर काम को आगे बढ़कर करना है और अबकी बार चार सौ पार के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार पुनः प्रधानमंत्री बनाना है तथा जनता के आशीर्वाद से इस बार राजमहल लोकसभा में कमल खिलेगा

राजमहल लोकसभा के प्रभारी-सह-प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने चुनाव प्रबंधन समिति के सूची पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चुनावी समर में हर कार्यकर्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण है चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यकर्ताओं को उन्होंने दायित्व बोध करवाया  प्रसाद ने कहा कि राजमहल के भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से जीता कर केंद्र में एक बार पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है,कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी देते हुए तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया राजमहल के विधायक और लोकसभा के संयोजक अनंत कुमार ओझा ने कहा अब समय काम है बूथ प्रबंधन को मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी है।इसमें विधानसभा संयोजकों की महत्वपूर्ण दायित्व है बूथ मजबूत होगा तो मतदान प्रतिशत बढ़ेगा आगे उन्होंने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत होगा तभी धरातल पर उतरेगा चुनाव प्रबंधन समिति को विधानसभा बार जाकर अपने कार्यों को करें यही हमारी नैतिक जिम्मेदारी है.

 

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजमहल लोकसभा के सह संयोजक और प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने किया बैठक में अनुग्राहित प्रसाद साह हिसाबी राय विवेकानंद तिवारी सम्पा साहा दानियल किस्कू मिस्त्री सोरेन सुफल मरांडी गणेश तिवारी सुरेंद्र भगत कमल कृष्ण भगत ह्रदयानंद भगत बबलू भगत मीरा प्रवीण सिंह कुसमाकर तिवारी बजरंगी यादव मिश्फिका हसन कृष्णा महतो बलराम दुबे सुलेमान मुर्मू नोरेन साहा कृपानाथ मंडल जयंत मंडल रविशंकर झा लोकसभा के विस्तारक मनोज कुमार सिंह विधानसभा के विस्तार जयप्रकाश यादव रंजीत पासवान संजय दास सत्यशिक्षानंद मुर्मू शिवचरण माल्तो ललित पासवान सुमित्रा मरांडी माईनो मुर्मू श्यामल दास पांचू सिंह कालिदास मरांडी सहित लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता घर मौजूद थे. 

 
अधिक खबरें
स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक चालक जख्मी, रेफर
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:55 AM

पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम के नजदीक शनिवार को स्कार्पियो और बाइक के बीच भीषण टक्कर में बाइक सवार फागू साह का हाथ पैर टुट गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

सिद्धू कान्हू मुर्मू पार्क के समीप पाकुड़ में छात्रों ने पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क किया जाम, वार्ता के बाद अवागमन चालू
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 11:18 AM

पाकुड़ में छात्रों द्वारा अमड़ापाड़ा लिंक रोड से वैन में कोयला लोड कर शहर के केकेएम हॉस्टल ले जाने के क्रम में रास्ते पर पुलिस के द्वारा कोयला रोके जाने के विरोध में छात्रों ने शहर के सिद्धू कान्हू मुर्मू पार्क के पास पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क को जाम कर इसका विरोध किया. सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई.

मतदाता जागरूकता को लेकर
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 4:12 PM

कुड़ लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत 01, राजमहल लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान की तिथि 01-06-2024 निर्धारित है.

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, नगदी समेत अन्य सामान जलकर राख
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 11:32 AM

पाकुड़ सदर प्रखंड क्षेत्र के नवीनगर पंचायत के हरिशपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई. आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया.

लुत्फुल हक ने दो घंटे तक ट्रेन में फंसे यात्रियों की बुझाई प्यास
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 5:02 AM

पाकुड़-कोटालपोखर के बीच तिलभीठा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को दो घंटे तक खड़ी ट्रेन में फंसे यात्रियों का समाजसेवी लुत्फुल हक ने पानी बोतल मुहैया कराकर प्यास बुझाने का काम किया.