प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क:भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अपनी चुनौतियों को साझा किया.कहा कि जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद मेरा सबसे पहला उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है, भाजपा संगठन पहले से मजबूत है इसे हमें और धरातल पर मजबूत करता है.भाजपा के पुराने एवं निष्डावान कार्यकर्ताओं को संगठन में साथ लेकर चलना एवं इनके अनुभव का लाभ हमें लेना है.
जिला अध्यक्ष बनने के बाद लोकसभा का चुनाव हमारे सामने है, हजारीबाग लोकसभा भारतीय जनता पार्टी का परम्परागत सीट रहा है, मेरा उद्देश्य है पिछले चुनाव में जो वोट मिला था उसका रिकार्ड भी तोडना .हमारे प्रत्याशी मनीष जायसवाल और भाजपा का कार्यकर्ता जी-जान से क्षेत्र में जनता जनार्दन से रूबरू हो रहे है भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया और नरेंद्र मोदी देश के पुनः प्रधानमंत्री बने इसका मार्ग हमलोगों को प्रशस्त करना है. वे हजारीबाग़ जिले के सभी मंडली का दौरा कर चुके है, सभी मंडलों में भाजपा के प्रति भारी उत्साह है, लोग मोदी जी के किये गए अनेको कार्यों से काफी प्रसन्न है, और मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है.
जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा की लोक सभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ेगा, क्युकी यह गठबंधन घोटालेबाजों का गठबंधन है जो भ्रष्टाचार के आकण्ठ में डूबा हुआ है सारे भ्रष्टाचारी एवं परिवार बादी पार्टियाँ आज मोदी जी को इस लिए हटाना चाहती है ताकि उनके भ्रष्टाचार से पर्दा नहीं उठे, वहीं दूसरी और मोदी जी भारत को भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने के लिए संकल्पित है.
कांग्रेस सनातन विरोधी पार्टी है अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर कांग्रेस के रुच से पूरा देश क्षुब्ध है, जब कांग्रेस के वरीष्ठ नेताओ को इसका कार्यक्रम में निमंत्रण दिया गया था उस कार्यक्रम में ये लोग शामिल नहीं हुआ भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के गारंटी के बल पर जनता इस बार अबकी बार 400 पार के मंत्र पर कार्यकर्ता बूथ स्तर तक कार्य कर रहे है.हमारे प्रत्याशी मनीष जायसवाल की ऐतेहासिक जीत सुनिश्चित है.इस प्रेस वार्ता में भाजपा के जिला महामंत्री सुमन कुमार जिला उपाध्यक्ष सुनील मेहता, राजेश गुप्ता, टोनी जैन, जयनारायण प्रसाद, रौशन कुमार, विनोद झुनझुनवाला, विजय वर्मा, नंदन कुमार नंदू, अरविन्द कुमार सिकरवार, अरविन्द कुमार सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे