Sunday, May 5 2024 | Time 02:52 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » सिमडेगा


भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो

कल सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र में चलाएंगे जनसंपर्क
भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो

न्यूज़11 भारत

सिमडेगा/डेस्क:-
खूंटी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा अपने दो दिवसीय प्रवास पर सिमडेगा पहुंचे. यहां उन्होंने गुरुवार कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जगह जगह रोड शो किया और जनता से मिलकर अपने पक्ष में वोट मांगा.



इसके साथ अर्जुन मुंडा कोलेबिरा में पार्टी कार्यालय जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात किए. इस दौरान ढोल नगाड़े बजाकर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. कोलेबिरा विधानसभा दौरे के दौरान अर्जुन मुंडा रास्ते भर के मंदिरों में माथा टेकते भी नजर आए. बता दें कि अर्जुन मुंडा खूंटी लोकसभा सीट की सीटों सांसद हैं और वे फिर से एक बार खूंटी लोकसभा सीट से विगत 23 अप्रैल को इस बार चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भरा है. इस बार पर्चा दाखिल करने के बाद पहली बार अर्जुन सिमडेगा जिला आए है.



अर्जुन मुंडा गुरुवार को कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के कोलेबिरा जलडेगा और बांसजोर प्रखंड के कई हिस्सों में भ्रमण कर जनता से मिले. अर्जुन मुंडा शुक्रवार को सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर जनता से वोट मांगेंगे और सिमडेगा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामरेखा धाम जाकर पूजा अर्चना करेंगे.

अधिक खबरें
सिमडेगा डीसी और एसपी ने किए लोकसभा चुनाव के अंतिम तैयारियों की समीक्षा
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 5:48 PM

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ की संयुक्त अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 की अंतिम तैयारियों का समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.

डीएवी स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 5:37 PM

डीएवी पब्लिक स्कूल, सिमडेगा में मतदान जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया. मौके पर स्वीप कोषांग की आशा मैक्सिमा लकड़ा और क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी रोशनी कुमारी मौजूद रहे.

सिमडेगा में कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने चलाया जनसंपर्क अभियान
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 3:10 PM

खूंटी लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने सिमडेगा में आज विभिन्न इलाकों में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया.

सिमडेगा पहुंचे पूर्व आईपीएस राजीव रंजन, भाजपा के लिए मांगा वोट
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 2:56 PM

पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिमडेगा पहुंचे और भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए जनता से देश के विकास के नाम पर वोट मांग रहे है.

सिमडेगा में पत्रकार और नए मतदाताओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 9:04 AM

सिमडेगा में लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से सिमडेगा पत्रकारों और पार्वती शर्मा इंटर कॉलेज के छात्राएं, जो पहली बार 13 मई को मतदान करेंगी. सभी ने मिलकर आज सुबह शहर के बूथ संख्या 160, 162, 163 और 166 के पोषक क्षेत्र सामटोली, बेसिक स्कूल मुहल्ला, गरजा रोड पूर्णा पानी आदि इलाकों में घूम-घूम कर मतदाताओं को आगामी 13 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित किया.