झारखंड » जमशेदपुरPosted at: अप्रैल 16, 2024 बिष्टुपुर थाना पुलिस ने बिष्टुपुर से टाटा कंपनी का पिकअप वाहन चोरी करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मुजतबा हैदर रिजवी/ न्यूज11भारत
जमशेदपुर/डेस्क: बिष्टुपुर थाना पुलिस ने टाटा कंपनी का बिष्टुपुर से पिकअप वाहन चोरी करने के दो आरोपियों लखींद्र तांती और फेलिक्स हेंब्रम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लखविंदर तांती को बागबेड़ा से और फेलिक्स हेंब्रम को सरायकेला जिले के आदित्यपुर से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया.