Saturday, Apr 27 2024 | Time 07:59 Hrs(IST)
 logo img
  • Pm Modi मई के पहले सप्ताह आएंगे चाईबासा, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
झारखंड


अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज, छठ घाट सज कर तैयार

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत होगा पूरा
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज, छठ घाट सज कर तैयार

रांची:लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन गुरुवार को छठ व्रतियों ने खरना पूजन की विधि पूरी की. दोपहर बाद से ही छठ व्रती विभिन्न छठ घाटों और जलाशयों में स्नान व पूजन के लिए पहुंची थीं. शाम में विशेष पूजन के बाद छठ माता को प्रसाद अर्पित कर छठ व्रतियों ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया.


कोरोना के ख़ौफ़ से बेफिक्र रहे लोग 


हजारों की संख्या में छठ माता के भक्त छठ पूजन करने वाले रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों के घर पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया. छठ पूजन करने वाले घरों और उसके आस पास भी विद्युत सज्जा देखने को मिली. हालांकि इन सबके बीच कोरोना के ख़ौफ़ से लोग बेफिक्र रहे.खरना के बाद छठ व्रतियों का 36 घंटे का कठिन उपवास शुरू हुआ. 20 नवंबर को छठ घाटों में पहुंचकर व्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे. इसके बाद 21 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही उनका व्रत पूरा होगा.


लोगों ने फलों और आवश्यक पूजन सामग्रियों की खरीदारी की


गुरुवार को छठ व्रतियों सहित लोगों ने फलों और आवश्यक पूजन सामग्रियों की खरीददारी की. इस बीच छठ घाटों को अंतिम रूप से साफ सफाई के बाद सजा दिया गया है. व्रतियों और भक्तों की सुविधा को लेकर एक दर्जन से अधिक छठ पूजा समितियां शहर और आस पास के इलाकों में सक्रिय हैं. इसके अलावा प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं.

अधिक खबरें
सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:36 AM

सिमडेगा के तपकरा में पत्नी ने पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने जहरीला कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार तपकरा निवासी सनम देवी नामक महिला का आज सुबह उसके पति अजय नायक के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ.

सिमडेगा के सिकरिया टांड़  में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:45 AM

सिमडेगा के पाकर टांड़ थाना क्षेत्र के सिकरिया टांड़ में एक पति ने अपनी पत्नी को मामूली विवाद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग में जला दिया. जिससे उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार सिकरिया टांड़ निवासी फुलवई कुजूर नामक महिला का पति दीपक मिंज देर रात नशे में धुत घर लौटा.

रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:11 PM

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संसदीय चुनाव समिति की बैठक आज रांची में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसहमति से निर्णय हुआ कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी रांची लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे.

रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.