Saturday, Apr 27 2024 | Time 08:19 Hrs(IST)
 logo img
  • Pm Modi मई के पहले सप्ताह आएंगे चाईबासा, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
झारखंड


चक्रधरपुर और बहरागोड़ा में गरजे अमित शाह, कहा- विपक्ष का मकसद सिर्फ सत्‍ता पाना, बीजेपी का मकसद विकास

चक्रधरपुर और बहरागोड़ा में गरजे अमित शाह, कहा- विपक्ष का मकसद सिर्फ सत्‍ता पाना, बीजेपी का मकसद विकास

रांची: झारखंड के चक्रधरपुर और बहरागोड़ा में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. चक्रधरपुर से बीजेपी प्रत्‍याशी लक्ष्‍मण गिलुवा और बहरागोड़ा से बीजेपी प्रत्‍याशी कुणाल षाड़ंगी के लिए अमित शाह ने वोट मांगा. 


अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुये कहा कि विपक्ष का मकसद सिर्फ सत्‍ता पाना है, मगर बीजेपी झारखंड के विकास के लिए कृतसंकल्पित है. बीजेपी सरकार में झारखंड विकास के रास्‍ते पर लगातार अग्रसर है. उन्‍होंने कहा कि "जब मैं 2024 में आपसे वोट मांगने आऊंगा तो उससे पहले पूरे देश में एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन) लागू करके घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा करेगी.


अमित शाह ने राम मंदिर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि राम मंदिर का केस सुप्रीम कोर्ट में चले, मगर बीजेपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से केस चलाने का आग्रह किया, जिसका परिणाम हुआ कि सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया अयोध्‍या में ही राम मंदिर बनेगा. 


 


उन्‍होंने राहुल गांधी की सभा पर भी निशाना साधते हुये पूछा, राहुल बताएं झारखंड के लोगों को इतने दिनों तक बिजली क्‍यों नहीं मिली. उन्‍होंने झामुमो पर भी निशाना साधा. उन्‍होंने हेमंत सोरेन से भी पूछा कि जब गुरुजी और भाजपा झारखंड अलग राज्‍य के लिए आंदोलन कर रही थी, तब झारखंड के युवाओं पर गोलियां कौन बरसाता था ? ये सब कांग्रेस पार्टी करती थी, मगर आज सत्‍ता के लालच में हेमंत सोरेन कांग्रेस की गोद में बैठकर वोट मांगने निकले हैं. उन्‍होंने मतदाताओं से अपील करते हुये कहा कि जब आप वोट देने जाएं तो विधायक, मंत्री और मुख्‍यमंत्री के लिए नहीं झारखंड के विकास के लिए वोट करें.


 
अधिक खबरें
सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:36 AM

सिमडेगा के तपकरा में पत्नी ने पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने जहरीला कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार तपकरा निवासी सनम देवी नामक महिला का आज सुबह उसके पति अजय नायक के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ.

सिमडेगा के सिकरिया टांड़  में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:45 AM

सिमडेगा के पाकर टांड़ थाना क्षेत्र के सिकरिया टांड़ में एक पति ने अपनी पत्नी को मामूली विवाद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग में जला दिया. जिससे उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार सिकरिया टांड़ निवासी फुलवई कुजूर नामक महिला का पति दीपक मिंज देर रात नशे में धुत घर लौटा.

रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:11 PM

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संसदीय चुनाव समिति की बैठक आज रांची में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसहमति से निर्णय हुआ कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी रांची लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे.

रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.