Friday, May 17 2024 | Time 00:01 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » सरायकेला


शिक्षिका नियुक्ति में धांधली का लगाया गया आरोप

शिक्षिका नियुक्ति में धांधली का लगाया गया आरोप
संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क:-चांडिल अनुमंडल के  कुकड़ु प्रखंड के झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में  शिक्षिका नियुक्ति को लेकर नियुक्ति में गड़बड़ी करने का आरोप मुख्यमंत्री, विधायक, उपायुक्त व जिला शिक्षा पदाधिकारी से किया गया है. आवासीय बालिका विद्यालय कुकड़ु में संविदा के आधार पर महिला अभ्यर्थियों से विज्ञापन संख्या 02/2023  दिनांक 06-10-2023 के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया था. विज्ञापन कंडिका 05 के अनुसार आवेदित अभ्यार्थियों का नियुक्ति मैरिट के आधार पर करना था.  विभाग द्वारा मैरिट सूची बनाने के बाद इन्टरव्यू भी लिया गया और परीक्षाफल प्रकाशित किए बिना लोकसभा चुनाव 2024 के आदर्श आचार संहिता के बीच ही मनमानी ढंग से शिक्षिका के रूप में योगदान कराया गया, जिसमें आवेदिका अनिता महतो, जुही कुमारी, सुनीता महतो एवं प्रमिला महतो ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई करते हुए नियुक्ति को रद्द करने का लिखित मांग मुख्यमंत्री, विधायक एवं आला अधिकारियों से किया है.
अधिक खबरें
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 6:54 PM

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने अपने मतदान केंद्र संख्या- 343 (प्राथमिक विद्यालय सरगीडीह) पर पहुंच मताधिकार का प्रयोग किया.

‌गम्हरिया प्रखंड के रापचा आगनबांड़ी केन्द्र मतदान केन्द्र पर EVM मशीन खराब, 1 घंटे विलंब से शुरू हुआ मतदान
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 12:57 PM

सरायकेला जिला के ‌गम्हरिया प्रखण्ड के रापचा आगनबांड़ी केन्द्र मतदान केंद्र संख्या 32 में EVM मशीन खराब हो गई. जिसकी वजह से मतदान 1 घंटा विलंब से शुरू हुआ.

लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित मतदान केंद्रों के लिए मतदान पदाधिकारियों/ कर्मियों को किया गया रवाना
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 6:46 PM

लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित 10 सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 51-सरायकेला (अ.ज.जा) विधानसभा तथा 11-खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 57-खरसावां (अ.ज.जा) विधानसभा के मतदान केंद्रों के लिए आज पूर्वाह्न 6 बजे से मतदान पदाधिकारियों/ कर्मियों के बीच नियुक्ति-पत्र

बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर कर दी पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 6:30 PM

चौका थाना क्षेत्र के नक्शल प्रभावित क्षेत्र बाड़सिड़ा गांव में गत 11/05/2024को काली राम मुण्डा ने अपने पिता बाघा राम मुण्डा उम्र 70 साल को लाठी से पिटकर मौत के घाट उतार दिया. काली राम मुण्डा पं0बंगाल में दैनिक मजदूरी करते हैं.

नीमडीह थाना क्षेत्र के डीटांड़ गुण्डा के बासुदेव महतो के घर से भारी मात्रा में जेलेनटी बारुद एवं पिस्तौल जप्त
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 6:23 PM

नीमडीह प्रखंड के डीटाड़ गुण्डा निवासी बासुदेव महतो के घर से गत दिनों 09/06/2024 दोपहर लगभग 2.30बजे नीमडीह थाना प्रभारी मो. तंजील खान ने छापामारी करते हुए भारी मात्रा में जेलेनटी बारुद, एवं पिस्तौल जप्त किया है.