Sunday, Jun 2 2024 | Time 08:52 Hrs(IST)
 logo img
  • भीषण गर्मी के चलते एक बार फिर इन राज्यों में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां
  • भीषण गर्मी से देशभर में अबतक 320 से अधिक लोगों की मौत, जानवरों का हाल भी हैं बेहाल
  • भीषण गर्मी से देशभर में अबतक 320 से अधिक लोगों की मौत, जानवरों का हाल भी हैं बेहाल
  • हजारीबाग जिले का पारा 42 डिग्री के पार पहुंचने से घरों से कम निकल रहे लोग
  • हजारीबाग व्यवहार न्यायालय में कोर्ट फीस टिकट की किल्लत से जूझ रहे अधिवक्ता, बढ़ रही नाराजगी
  • चौपारण पुलिस को मिली सफलता, 2 39 क्विंटल खड़ा डोडा, 66 9 डोडा चूर्ण और एक किलो गांजा बरामद, आरोपी फरार
  • 500 किलो नकली पनीर पकड़ा FSSAI ने, कहीं आप जहरीला यूरिया तो नहीं खा रहे ? 1 मिनट में पता करें पनीर नकली है या असली
  • 500 किलो नकली पनीर पकड़ा FSSAI ने, कहीं आप जहरीला यूरिया तो नहीं खा रहे ? 1 मिनट में पता करें पनीर नकली है या असली
  • Jharkhand weather Update: झारखंड में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत
  • 'मोदी अगर फिर से तीसरी बार PM बने तो मुंडवा लूंगा अपना सिर'- AAP प्रत्याशी सोमवार भारती
  • 'मोदी अगर फिर से तीसरी बार PM बने तो मुंडवा लूंगा अपना सिर'- AAP प्रत्याशी सोमवार भारती
  • भीषण गर्मी के साथ बढ़ती बिजली कटौती से लोगों में त्राहिमाम, विधायक राज सिन्हा ने महाप्रबंधक मिलकर समस्या से कराया अवगत
झारखंड


ED की पूछताछ के दौरान बिगड़ी आलमगीर आलम की तबीयत, जानिए किन सवालों का कर रहे सामना

ED की पूछताछ के दौरान बिगड़ी आलमगीर आलम की तबीयत, जानिए किन सवालों का कर रहे सामना

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम से ईडी के अधिकारी लगातार सवाल-जवाब कर रहे है. जानकारी के अनुसार संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर को मंत्री आलमगीर आलम के सामने बिठा कर भी ईडी के अधिकारी सवाल कर रहे है. हालांकि, इस पुछताछ के दौरान मंत्री आलमगीर आलम की तबियत थोड़ी खराब हो गई, जिसके बाद मेडिकल की टीम ईडी दफ्तर पहुंची. जानकारी के अनुसार आलमगीर आलम एंजाइटी( चिड़चिड़ापन) से ग्रसित है. हालंकि मेडिकल टीम चेकअप के बाद वापस लौट गई है.  

बता दें की आलमगीर आलम से  ईडी के द्वारा कई सवाल के जवाब ढूंढने की कोशिश की जा रही है.


 


 

किन सवालों का कर रहें सामना 


  • संजीव लाल को अपना पीएस आखिर किस आधार पर उन्होंने चुना?

  • संजीव लाल से क्या कोई पुराना संबंध था या फिर विभाग के किसी अधिकारी की अनुसंशा थी?

  • आपके कार्यकाल में कितने टेंडर का आवंटन हुआ?

  • ग्रामीण विकास विभाग में कमीशन के खेल को लेकर क्या जानते है?

  • क्या इस कमीशन के खेल की जानकारी उन्हें थी?

  • इस खेल में कौन कौन से इंजीनियर शामिल थे?

  • जहांगीर के घर से मिले पैसे के बारे में उन्हें क्या जानकारी है?

  • विरेंद्र राम की गिरफ्तारी और जांच के बाद ईडी के सूचना से संबंधित पत्र जहांगीर के घर से मिले, इस पर आपका क्या कहना है?

  • आपके परिवार के आमदनी का और क्या सोर्स है?

  • ईडी की कार्रवाई में मिले 37 करोड़ से अधिक की रकम कमीशन के रुपए थे या कुछ और?

  • संजीव लाल के पास मिली अकूत संपत्ति और गतिविधियों को लेकर भी किए गए सवाल?

  • विरेंद्र राम से जुड़े सवाल और ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियरों को लेकर भी सवाल आलमगीर आलम से किए जा रहे है. 

  • जानकारी के अनुसार सवालों के कई जवाब आलमगीर आलम ने ईडी को दिए तो कई सवालों पर जानकारी न होने की बात कही. 


 
अधिक खबरें
Jharkhand weather Update: झारखंड में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत
जून 02, 2024 | 02 Jun 2024 | 7:30 AM

झारखंड की राजधानी रांची में गर्मी ने पिछले 24 घंटे में जबरदस्त रिकॉर्ड तोड़ा है. राज्य में पिछले कई दिनों से गर्मी इतनी बढ़ गई है मानो आसमान से आग बरस रही हो. लोग गर्मी से इतने बेहाल है.

Weather Update: रांची सहित राज्य के कई जिलों में अगले दो से तीन घंटे में बारिश की प्रबल संभावना
जून 01, 2024 | 01 Jun 2024 | 11:03 AM

राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी ने पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पिछले कई दिनों से बढ़ी गर्मी के वजह से लोग दोपहर में अपने घरों से बाहर निकलने से पहले एक बार सोच रहे हैं. इस बीच शनिवार शाम में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

लोकसभा चुनाव 2024: Exit Polls में बिहार और झारखंड में NDA की निर्णायक जीत का अनुमान
जून 01, 2024 | 01 Jun 2024 | 10:40 PM

झारखंड में चार चरणों में 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया पोल सर्वे में यहां एनडीए को 8 से 10 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है, कांग्रेस 2 से 3 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और अन्य को 2 से 3 सीटें दी जा रही हैं. टाइम्स नाउ ईटीजी ने भी एनडीए को 13 और इंडिया ब्लॉक को एक सीट दी है. 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 11 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और आजसू झारखंड में एक-एक सीट जीतने में सफल रहे थे.

चंदनकियारी में मृतकों के घर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, दिया सांत्वना
जून 01, 2024 | 01 Jun 2024 | 10:17 PM

चंदनकियारी प्रखंड के नूतनडीह गांव में एक ही दिन चार मौत से मृतकों के स्वजन समेत ग्रामीण मर्माहत हैं. इस दौरान गांव समेत आसपास के लोगों में शोक की लहर देखी गई. जहां लोग उक्त घटना का ही जिक्र करते दिखे. शनिवार को नूतनडीह गांव के किसी भी परिवार में चूल्हा तक नहीं जला. वहीं मौत की सूचना के बाद स्थानीय विधायक सह नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी समेत कई राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्ता मृतकों के घर पहुंचकर उन्हें संतावना दिया.

मंडल कारा में 7 दिवसीय योग प्रशिक्षण का समापन
जून 01, 2024 | 01 Jun 2024 | 9:58 PM

गायत्री परिवार ओर पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंडल कारा कोडरमा में 7 दिवसीय योग प्रशिक्षण संपन्न हुआ. इसमें मंडल कारा के कैदियों ने अलग-अलग विधियों की योग संबंधित जानकारी प्राप्त किया. बताया गया कि स्वस्थ शरीर में स्वच्छ मन का वास होता है. योग करें ओर निरोग रहें निरोग के नारों को भी बुलंद किया गया. बताया गया कि योग से शारीरिक, मानसिक और बौद्विक परिशुद्वता का लाभ मिलता है.