कृपा शंकर/ न्यूज़11 भारत,
बोकारो/डेस्क: कसमार प्रखंड अंतर्गत खैराचातर में रविवार को आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच के प्रखंड इकाई की बैठक हुई. अध्यक्षता केन्द्रीय कमेटी सदस्य अशोक कुमार सिंह तथा संचालन उमेश कुमार जयसवाल ने की. बैठक में स्थानीय विधायक डॉ लंबोदर महतो, बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, जिलाध्यक्ष विनोद कश्यप, मुकुल चंद्र मेहता मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते हुए डॉ लंबोदर ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन के लिए रीढ़ होता हैं. वहीं, बुद्धिजीवी मंच की भूमिका संगठन और क्षेत्र के विकास के लिए अहम होता है. विधायक ने कहा कि पिछले चार-पांच सालों में गोमिया विधानसभा क्षेत्र में विकास के जो कार्य हुआ है, वह पिछले 60 से 70 सालों में भी नहीं हो पाया था. यह सब जनता द्वारा आजसू पार्टी के ही सांसद और विधायक को चुनने से संभव हो सका है. वहीं, बैठक को संबोधित करते हुए डोमन सिंह मुंडा ने कार्यकर्ताओं से बुद्धिजीवी मंच को और भी अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया. इस दौरान आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच की कसमार प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया. इसके तहत डॉ अखिलेश्वर महतो अध्यक्ष, ताराकांत महतो, देवशरण महतो व हीरालाल स्वर्णकार उपाध्यक्ष, रामकिंकर महतो सचिव, गोपाल सिंह व सुरेश साव संगठन सचिव, रामकिशुन महतो प्रवक्ता तथा घलटू करमाली कोषाध्यक्ष का पदभार दिया गया. साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया.
ये थें मौजूद
बैठक में जिला प्रवक्ता उमेश कुमार जायसवाल, अशोक कुमार सिंह, डॉ जीतलाल महतो, उमेश कुमार महतो, डॉ अखिलेश्वर महतो, रामकिशुन महतो, जगेश्वर मुर्मू, सोमर महतो, संजय जायसवाल, रामकिंकर महतो, हीरालाल स्वर्णकार, कृष्ण रंजन शर्मा, घलतु करमाली, गोपाल सिंह, सनातन महतो, भरत किशोर साव, सुरेश साहू, प्रमोद गोस्वामी, देवलाल महतो, लक्षिकान्त म्हरो, समीर गोस्वामी, कपिल महतो, भानु महतो सहित अन्य मौजूद थे.