Friday, Apr 19 2024 | Time 03:56 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


Corona Breaking : हजारीबाग से 7, रामगढ़ व चाईबासा से 3-3, रांची व जमशेदपुर 1-1 +ve मरीज की पुष्टि, झारखंड में कुल संख्या 323

Corona Breaking : हजारीबाग से 7, रामगढ़ व चाईबासा से 3-3, रांची व जमशेदपुर 1-1 +ve मरीज की पुष्टि, झारखंड में कुल संख्या 323

रांची : झारखंड में शुक्रवार 22 मई को चाईबासा और जमशेदपुर से के बाद राज्य में 11 और नये कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं. इनमें हजारीबाग से 7, रामगढ़ से 3 और रिम्स से 1 मामले शामिल हैं. इसके साथ ही झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 323 हो गयी हैं. बता दें कि शुक्रवार को कुल 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. इससे पहले आज चाईबासा से 3 और जमशेदपुर से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. कोल्हान के सभी 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रवासी मजदूर हैं और सभी बाहर से झारखंड आये हैं. जमशेदपुर और चाईबासा से आज मिले 4 नये मरीजों को लेकर कोल्हान में संकरमितों की कुल संख्या 25 हो गयी है. जिसमें जमशेदपुर में 17, चाईबासा में 4 और सरायकेला में 4 मामले हैं. 


इससे पहले गुरूवार को झारखंड में 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे. जिसमें रांची के चान्हों व मांडर से 7, बोकारो से 5, कोडरमा से 2, सरायकेला से 2, जमशेदपुर और ओरमांझी से 1-1 मरीज शामिल थे. 


झारखंड में किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले  


31st March : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी.

02nd April : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव.

05th April : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी.

06th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी.

08th April : हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है. इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी.

09th April : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

11th April : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी.

12th April : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई.

13th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई.

14th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये.

15th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया.

16th April : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

17th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई.

18th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी.

19th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

20th April : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

22nd April : रांची के हिंदपीढ़ी के 3 और गढ़वा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

23rd April : रांची के हिंदपीढ़ी से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

24th April : देवघर से 1 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई.

25th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 4, कांटाटोली से 1 और पलामू के लेस्‍लीगंज से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

26th April : झारखंड में कुल 16 मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें सदर अस्पताल की 5 नर्सें, हिंदपीढ़ी से 6, हरमू के इमली चौक से 1, पंजाबी भवन में क्वारंटाइन हो रहा निवासी एक युवक, गढ़वा से 2 लोग और जामताड़ा से 1 मरीज शामिल हैं.

27th April : झारखंड में कुल 20 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि. जिसमें Kadru से 1, Doranda से 1, Kanke से 1, Rims Isolation वार्ड से 1, Railway Station Road से 1, Hindpiri थाना के ASI समेत हिंदपीढ़ी से 8, Lake Road से 1, इटकी से 3 और बेड़ो से 3 मरीज की पुष्टि की गयी है.

28th April : हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी के कुर्बान चौक से 1 और राइन मोहल्ले से 1 मरीज की पुष्टि.

29th April : जामताड़ा से 1 और हिंदपीढ़ी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.

30th April : हिंदपीढ़ी से 2 और रिम्स के आइसोलेशन वार्ड से 1 और गोड्डा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

01st May : हिंदपीढ़ी से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

02nd May : देवघर से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

05th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी  से 8 और दुमका से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 125 हो गयी.

06th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से 1 और रिम्स की 1 नर्स कोरोना पॉजिटिव. दोनों संक्रमित मरीज महला है. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 127 हो गयी.

07th May : पलामू से 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 132 हो गयी.

08th May : मुंबई से झारखंड लौट रहा 1 व्यक्ति, गढ़वा से 20 और कोडरमा से 2. कुल संख्या हुई 154

09th May : धनबाद से 2 कोरोना मरीज की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या हुई 156.

10th May : हजारीबाग से एक और गिरिडीह से 3 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में कुल संख्‍या हुई 160.

11th May : हिंडपीढ़ी से 1 और गिरिडीह से 1 कोरोना मरीझ की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या 162.

12th May : चाकुलिया से 2, गिरिडीह के गांडेय से 1, हजारीबाग से 6, रांची से 1 और लातेहार से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 173.

13th May : रांची के हिंदपीढ़ी से 1, मांडर से 1, कोडरमा से 2 और गिरिडीह से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 181.

14th May : रांची से 5, पलामू से 7, जमशेदपुर और कोडरमा से 1-1 और हजारीबाग से 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 203.

15th May : हजारीबाग से 6, धनबाद से 1, गढ़वा से 4 और जमशेदपुर से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 215.

16th May : गढ़वा से 1 और इटकी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 217.

17th May : रांची से 1, लोहरदगा से 1, देवघर से 1, हजारीबाग से 1 और रामगढ़ से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 223.

18th May : लातेहार से 2, गुमला से 1, जमशेदपुर से 1, चाईबासा से 1, गढ़वा से 1, धनबाद से 1 औऱ हजारीबाग से 1 मरीज की पुष्टि कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 231.

19th May : कोडरमा 3, हजारीबाग से 6, रामगढ़, जमशेदपुर, लातेहार, सरायकेला, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और रांची के रिम्स से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 248.

20th May : गढ़वा से 18, जमशेदपुर से 9, कोडरमा से 5, गिरिडीह से 5, गुमला 1, सरायकेला 1, धनबाद 1, चतरा 1 और हजारीबाग से 1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 290.

21st May : बोकारो से 5, रांची के चान्हों व मांडर से 7, कोडरमा से 2, रायकेला से 2, ओरमांझी और जमशेदपुर से 1-1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 308.

22nd May : हजारीबाग से 7, रामगढ़ से 3, चाईबासा से 3, रांची के रिम्स से 1 और जमशेदपुर से 1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 323.

अधिक खबरें
देवघर के त्रिकुट पर्वत पर रोपवे हादसा मामले में हाईकोर्ट के स्वतः संज्ञान पर हुई सुनवाई
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 6:46 PM

देवघर में रोपवे दुर्घटना से तीन लोगों की मौत मामले में हाईकोर्ट के स्वतः संज्ञान पर आज सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि हादसे को लेकर जो एफआईआर हुई है उसपर अबतक क्या कार्रवाई हुई है.

बच्चा तस्करी मामले में DG CID ने हाईकोर्ट से कहा- लापता बच्चों को बायोमेट्रिक्स से ढूंढ पाना असंभव
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 6:20 PM

साहिबगंज में बच्चों की तस्करी से जुड़े मामले में आरोपी कुलदेव शाह की क्रिमिनल अपील पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. यह सुनवाई जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और नवनीत कुमार की खंडपीठ में हुई.

रिश्वत लेने मामले में CBI की कोर्ट ने यूडीसी क्लर्क को सुनाई 3 साल की सजा
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 4:34 PM

रिश्वत लेने के आरोपी रेलीगढ़ा परियोजना कार्यालय (रामगढ़) के यूडीसी क्लर्क रामराज नोनिया को सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी पाते हुए तीन वर्ष की सजा के साथ 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है.

खूंटी के मनरेगा घोटाला मामले में ED ने जब्त किए दो एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की संपत्ति
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 4:09 PM

राज्य के मनरेगा घोटाला मामले में दो कार्यकारी अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) की 4 अचल संपत्ति अस्थाई रुप से जब्त कर दिया गया है बता दें, मामले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जय किशोर चौधरी और शशि प्रकाश की 22.47 लाख रुपए मूल्य की 4 अचल संपत्तियों को जब्त किया है.

शादी का झांसा देकर 3 वर्षों से नाबालिक से कर रहा था दुष्कर्म, कोर्ट ने दोषी पाते हुए दी 10 साल की सजा
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 3:47 PM

शादी का झांसा देकर नाबिलिग से दुष्कर्म के दोषी मिथुन बेदिया को कोर्ट ने 10 साल की सजा से साथ 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. मामले में पॉक्सो की विशेष अदालत ने दोषी को सजा सुनाया.