Tuesday, May 14 2024 | Time 09:37 Hrs(IST)
 logo img
  • IPL में दुसरे नंबर पर काबिज राजस्थान रॉयल्स प्ले ऑफ की रेस से हो सकती है बाहर !
  • मंत्री आलमगीर आलम से आज पूछताछ करेगी ED की टीम
  • स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • आज PM Modi दाखिल करेंगे नामांकन, 12 राज्यों के CM होंगे शामिल
  • आज PM Modi दाखिल करेंगे नामांकन, 12 राज्यों के CM होंगे शामिल
  • संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति को लाया गया सिमडेगा सदर अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
  • EVM की CCTV फुटेज और वीडियोग्राफी को संरक्षित करने की मांग, EC को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
  • Manoj Bajpayee ने बताया क्यों परेशान थे Sushant Singh Rajput, मौत से 10 दिन पहले कही थी ये बात
  • Manoj Bajpayee ने बताया क्यों परेशान थे Sushant Singh Rajput, मौत से 10 दिन पहले कही थी ये बात
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कल मतदान के लिए जनता का जताया आभार
  • PM मोदी का आज गिरिडीह दौरा, बिरनी में करेंगे जनसभा को संबोधित
  • PM मोदी का आज गिरिडीह दौरा, बिरनी में करेंगे जनसभा को संबोधित
  • सिमडेगा में बाइक दुर्घटना में पत्नी की हुई मौत, पति गंभीर रूप से घायल
झारखंड » गुमला


प्रखण्ड सिसई में आजसू पार्टी का जनसंवाद कार्यक्रम रखी गई।

प्रखण्ड सिसई में आजसू पार्टी का जनसंवाद कार्यक्रम रखी गई।

सुरेन्द्र कुमार/न्यूज़ 11 भारत


सिसई/डेस्क:- सिसई सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा में आजसु पार्टी का जनसंवाद आयोजित किया गया.इस बैठक में मुख्य अतिथि डॉ देवशरण भगत विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सचिव सह रांची महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह मौजूद थे lउपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को संबोधित करते हुए जितेंद्र सिंह जी ने कहा, कि आजसू पार्टी आंदोलन की उपज से बनी पार्टी है पार्टी के सुप्रीमो माननीय सुदेश कुमार महतो एक बेदाग छवि ईमानदार और कुशल नेतृत्व के धनी व्यक्ति हैं जिन पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं  है उनके विधायकी काल को इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। झारखंड में अपने विधानसभा को विकसित सिल्ल़ी और आदर्श विधानसभा बनाने का कार्य किया है।सिसई विधानसभा में आजसू पार्टी के लिए अपार संभावना है।डॉक्टर देवशरण भगत  सिसई की मिट्टी में जन्मे और झारखंड आंदोलन के नेतृत्व करता है।उनके कुशल नेतृत्व में सिसई विधानसभा का संपूर्ण विकास होगा।मैं अपनी ओर से घोषणा करता हूं,कि मैं सिसई विधानसभा के महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का वचन देता हूं

 

डॉ देवशरण भगत ने संबोधित करते हुए कहा, सिसई मेरा जन्म भूमि है। जन्मभूमि का कर्ज उतारने का मौका मिला,तो सिसई विधान सभा का चौमुखी विकास करने का संकल्प आप लोगों के बीच लेता हूं आजादी की 76 साल बीत जाने के बावजूद न जाने कितने विधायक और सांसदों ने इस विधानसभा क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया था परंतु उनका संकल्पना आज भी अधूरा है झारखंड आंदोलन के साथियों ने मुझसे कहा था कि हम लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को विधायक देकर,सिसई विधानसभा के विकास का सपना देखा था। वह संकल्पना अधूरा ही रह गया अभी लोकसभा का चुनाव है एनडीए अपनी पूरी ताकत के साथ आजसू कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह और समर्थन से लोहरदगा लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी समीर उरांव को भारी मतों से जीताने का संकल्प लिया है और पूरे झारखंड में एक सीट आजसु को और 13 सीटों में भारतीय जनता पार्टी के एनडीए प्रत्याशी को जीताने के संकल्प के साथ सिसई विधानसभा का आज का यह समीक्षात्मक जनसंवाद काफी सफल रहा सभी को धन्यवाद जय आजसू,जय झारखंड।

इस मौके पर,केंद्रीय सचिव जितेंद्र  सिंह केंद्रीय सचिव सह सिमडेगा जिला प्रभारी गोपीनाथ सिंह,श्रीकांत गिरी अध्यक्ष,शम्भू,मेघनाथ,सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
अधिक खबरें
सिसई प्रखंड में सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ, ग्रामीणों में काफी उत्साह
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 12:26 PM

लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत, जिला गुमला के सिसई प्रखंड में मतदान 7 बजे से प्रारंभ हो चुकी है. अभी तक शांति पूर्वक मतदान चल रही है. प्रखंड क्षेत्रों में लोकतंत्र को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है.

घाघरा थाना क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदाताओं की भीड़ लोगों में चुनाव को लेकर भारी उत्साह
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 2:20 PM

घाघरा थाना क्षेत्र के घाघरा मुख्यलय सहित आदर जिलगसिरा पतागाई में चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. लोग सुबह 7 बजे से ही अपने अपने बूथ में मतदान करते हुए नजर आए. क्षेत्र में खासकर नए मतदाताओं के बीच काफी उत्साह देखा गया.

चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदाताओं की भीड़, लोगों में चुनाव को लेकर भारी उत्साह
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 11:36 AM

चैनपुर अनुमंडल के चैनपुर जारी एवं डुमरी में चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. लोग सुबह 7 बजे ही अपने बूथ में मतदान करते हुए नजर आए. क्षेत्र में खासकर नए मतदाताओं के बीच काफी उत्साह देखा गया.

दो मासूम भाई-बहन को चैनपुर के तिगावाल गांव में छोड़कर पिता फरार
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 11:19 AM

गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र के तिगावल गांव से शनिवार की देर शाम पुलिस ने दो मासूम बच्चों को बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चैनपुर पुलिस को सूचना मिली कि दो बच्चे पिछले तीन दिनों से तिगांवाल गांव में है. जिनके परिजनों का कुछ अता-पता नहीं है.

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखण्ड में मोटरसाइकिल रैली का आयोजन
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 9:16 PM

प्रखण्ड सिसई के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा,भव्य तरीके से मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम मेन रोड स्थित,जीता पतरा के समीप प्रखण्ड सिसई एवं भरनो क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित हुए.उसके पश्चात गाजे बाजे के साथ, मोटरसाइकिल सवार होकर, कार्यकर्ताओं ने एक साथ धीरे धीरे चलने लगे.