67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह (67th national film awards) का आयोजन सोमवार की शाम 4 बजे किया गया. इन पुरस्कारों की घोषणा 3 मई 2020 को होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे आगे बढ़ाना पड़ा था.
कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड
कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार. उन्हें मणिकर्णिका और पंगा के लिए ये अवॉर्ड दिया गया.
पुरस्कार की लिस्ट (67th National Film Awards Winner List):
बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्टर- विजय सेतुपति (सुपर डीलक्स)
बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द ताशकंद फाइल्स)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- सावनी रविंद्र (मराठी फिल्म बार्दो के गाने राण पेटाला)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर - बी प्राक (फिल्म केसरी के गाने तेरी मिट्टी)
बेस्ट एक्टर- मनोज बाजपेयी (भोंसले) और धनुष (असुरन)
बेस्ट एक्ट्रेस - कंगना रनौत (मणिकर्णिका और पंगा)
बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म- छिछोरे (सुशांत सिंह राजपूत)
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- वाइल्ड कर्नाटक (डेविड एटेनबरो)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक- सोहिनी चटोपाध्याय
बेस्ट बुक इन सिनेमा- प्रभाव (पीआर रामदासा नायडू)
मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- सिक्किम
बेस्ट डायरेक्शन- संजय पूरण सिंह चौहान (फिल्म बहत्तर हूरें)
बेस्ट एडिटिंग- जर्सी (तेलुगु)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- जलीकट्टू
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया पर गिरी आईसीसी की गाज, विराट ने स्वीकार की अपनी गलती