Sunday, May 19 2024 | Time 07:26 Hrs(IST)
 logo img
  • अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • झारखंड में इस दिन से फिर होगी बारिश ! गर्मी से मिलेगी राहत
झारखंड » गिरिडीह


श्री शिव शक्ति ज्ञान महायज्ञ के लिये 551 कन्याओं ने निकली कलश यात्रा

श्री शिव शक्ति ज्ञान महायज्ञ के लिये 551 कन्याओं ने निकली कलश यात्रा

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत

बेंगाबाद/डेस्क:-प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिला में मंगलवार को नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शिव शक्ति ज्ञान महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया. पुनः निर्मित मंदिर में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 551 महिलाओं एवं कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर तथा इसके साथ हजारों भक्तजनों ने यात्रा में भाग लिया.कलश यात्रा को लेकर लगभग 9 किलोमीटर से अधिक परिक्रमा करते हुए कलश भरने के लिए नदी पहुंचे. वहां पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश भर वापस पैदल यज्ञ स्थल पर लौटे. इस बीच भीषण गर्मी को देखते हुए रास्ते में जगह जगह शरबत की व्यवस्था की गई थी. यात्रा का संचालन कर रहे यज्ञ समिति के अध्यक्ष मिथलेश्वर् साव ने बताया कि इस यज्ञ का विधि विधान यज्ञाचार्य पंडित कृष्णानंद शास्त्री के नेतृत्व संपन्न किया जाएगा. वहीं प्रवचन कर्ता मानस मंजरी स्वीटी शास्त्री के रूप में कथा वाचक का श्रवण कराएंगी. तत्पश्चात अंतिम दिन 17 अप्रैल शाम को वैदिक मंत्रोच्चारण, परायण, पूर्णाहुति, हवन कन्या पूजन आरती एवम महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. इस को सफल बनाने में मुख्य रूप से मुखिया सुधीर राजवार, यज्ञ समिति के अध्यक्ष मिथलेश्वर साव, उपाध्यक्ष बाल गोविंद सिंह, महेश वर्मा, सुरेश सिंह, जानकी दास, कोषाध्यक्ष दिलीप वर्मा, सचिव लक्ष्मण सिंह, सुनील वर्मा सहित पूरे हरीला के ग्रामीण व यज्ञ समिति के लोगों का अहम योगदान रहा.

 

अधिक खबरें
अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक की स्थिति गंभीर
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:40 PM

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के परसौनी इलाके में धड़ल्ले से अभ्रख (माइका) की अवैध खदान चल रही है. शुक्रवार को माइका के अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है. मृतक महिलाओं की पहचान बिहार के गोविन्दपुर निवासी फुलवा देवी व गावां थाना क्षेत्र की निवासी टुनी देवी के रूप में हुई है.

गांडेय विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने बाइक रैली कर झोकीं ताकत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 8:46 AM

गांडेय उपचुनाव निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने शुक्रवार को पैदल एवं बाइक रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में निकली बाइक रैली धोबिया मोड़ से महुदा मोड़, गांडेय बाजार होते हुए लोहारी, महेशमुंडा तक पहुची.

दासडीह मुखिया आवास के सामने से झामुमो प्रचार चार पहिया वाहन की हुई चोरी जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:02 PM

गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत के लोहारी गांव स्थित पंचायत की मुखिया निर्मला कुमारी के आवास से गुरुवार की रात को झामुमो की चारपहिया प्रचार वाहन (जेएच10सीपी2932) की चोरी हो गई. वाहन के मालिक प्रदीप पंडित के लिखित आवेदन के आधार गांडेय पुलिस ने कांड संख्या 47/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए वाहन की खोजबीन शुरू की है.

अनुमंडल पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:54 PM

डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी शहजाद परवेज ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चुनाव के नियमित अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रांची के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग किया है.

पुलिस ऑब्जर्वर ने चेक पोस्टो का किया निरिक्षण
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:25 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर डुमरी के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए चेक पोस्टों का पुलिस ऑब्जर्वर गिरिडीह लोकसभा मोहित चावला ने निमियाघाट डुमरी पीरटांड़ नावाडीह चेक पोस्टों का निरीक्षण किया है.