Thursday, Apr 25 2024 | Time 03:45 Hrs(IST)
 logo img
देश-विदेश


झारखंड में मिले 41 यूके स्ट्रेन, पिछले 24 घंटे में Corona ने 108 लोगों की ली जान

झारखंड में मिले 41 यूके स्ट्रेन, पिछले 24 घंटे में Corona ने 108 लोगों की ली जान
झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू होने के बाद कोरोना के मामलों में कमी आई, लेकिन इस बीच राज्य में कोरोना के यूके स्ट्रेन मिलने के बाद खौफ बढ़ गया है. झारखंड में यूके स्ट्रेन के 41 मरीज मिले हैं, जिसके बाद राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है. स्वास्थ्य सचिव के अनुसार, भुवनेश्वर स्थित रीजनल जीनोम सिक्वेंसिंग लेबोरेट्री में हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई है. ये यूके स्ट्रेन रांची और पूर्वी सिंहभूम में मिले हैं. सूबे में इस स्ट्रेन के मिलने के बाद राज्य सरकार ने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए केंद्र सरकार से मशीन मांगी है. इसे लेकर ICMR को पत्र भी भेजा है. 

 

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने झारखंड में कोरोना के स्वरूप को जानने के लिए 276 सैंपल आरटी-पीसीआर जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे थे. इस दौरान यूके स्ट्रेन के 41 मरीजों की पुष्टि हुई हैं. राज्य में तीसरी लहर बढ़ने के खौफ में राज्य सरकार ने आरटी-पीसीआर वर्किंग स्टेशन, मोबाइल टेस्टिंग लैब की भी मांग की है.

 

झारखंड में कोरोना के 4991 नए मामले सामने आए हैं, लेकिन राहत वाली बात ये है कि पिछले 24 घंटे में राज्य भर में 6882 लोगों ने कोरोना को मात दी है. वहीं 108 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है. वहीं रांची में पिछले 24 घंटे में 605 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. वहीं कोरोना को मात देने वालों की संख्या 1765 है. जो रांची जिला प्रशासन के लिए काफी राहत वाली बात है. इस दौरान रांची में 40 लोगों की मौत भी हो गई. अब राज्य में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 48 हजार 468 हो गई है.

 


 
अधिक खबरें
जनसभा को संबोधित करते हुए अचानक बेहोश होकर गिर गए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 5:28 AM

महाराष्ट्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अचानक बेहोश होकर गिर गए है.

लड़की अपने बॉयफ्रेंड को रोजाना 100 बार किया करती थी कॉल, वजह जनकर चौक जाएंगे आप
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 4:38 PM

गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड अक्सर दिन भर में कई बार कॉल करके एक-दूसरे के लाइफ में क्या चल रहा है उसका अपडेट देते- लेते रहते है.

Train News:  अब Chaibasa में भी होगा पूरी-नई दिल्ली ट्रेन का ठहराव, जानें टाइम-टेबल
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 4:33 PM

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें, ट्रेनों में लोगों की अत्यधिक भीड़ ध्यान में रखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पुरी और नई दिल्ली के बीच समर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

जल्द ही CBSE जारी करेगी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें ताजा अपडेट
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 12:09 PM

CBSE 10th,12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी और 12वीं की परीक्षाएं 2 अप्रैल को खत्म हुई थी. और अब परीक्षा खत्म होने के उपरांत सभी छात्रों को छात्र नतीजों का बेसब्री से इंतजार

अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को डॉली ने पिलाई चाय, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 2:20 PM

सोशल मीडिया पर वायरल रहने वाले डॉली चाय वाले ने अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चाय पिलाई. मुख्यमंत्री नायब सिंह और डॉली का वीडियो भी सामने आया है.