Wednesday, Apr 24 2024 | Time 01:58 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


BREAKING : सुरेंद्र कुमार झा बने रांची के नये SSP, झारखंड में 4 IPS अधिकारियों का तबादला

BREAKING : सुरेंद्र कुमार झा बने रांची के नये SSP, झारखंड में 4 IPS अधिकारियों का तबादला
रांची : झारखंड में 4 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसको लेकर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन ने अधिसूचना जारी कर दी है. गिरिडीह एसपी सुरेंद्र कुमार झा का तबदला करते हुए रांची का नया SSP बनाया गया है.

कौन कहां गये 



  • मुरारी लाल मीणा - अपर पुलिस महानिदेशक अभियान झारखंड रांची (अतिरिक्त प्रभार, अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय रांची) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. 

  • राजकुमार लकड़ा - पुलिस उप महानिरीक्षक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा झारखंड रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप महानिरीक्षक पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है.

  • सुरेंद्र कुमार झा - पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

  • अमित रेनू - पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धनबाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है.


 


 

अधिक खबरें
चुनावी बयार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीमार, सीने में दर्द की शिकायत पर रेस्ट में गये संतोष सिंह
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 6:15 PM

मंगलवार की दोपहर अचानक कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के सीने में दर्द उठ गया. संतोष चूकि उस समय घर पर ही थे, इसलिए आनन फानन में परिजन अपार्टमेंट के नीचे स्थित जांच घर ले गये.

खूंटी लोकसभा सीट से NDA प्रत्याशी और INDI गठबंधन प्रत्याशी ने भरा नामांकन
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 7:47 AM

खूंटी लोकसभा सीट से नामांकन करने के लिए बीजेपी के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा डीसी ऑफिस पहुंची. जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा भरा.

पलामू लोकसभा से आज तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 4:46 AM

पलामू लोकसभा निर्वाचन के नामांकन के पांचवें दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. बीएसपी पार्टी से पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, सीपीआई से अभय भुइयां और पीडीआई से वीरेंद्र राम ने पर्चा दाखिल किया है.

झारखंड विधानसभा में नियुक्ति गड़बड़ी मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 4:16 AM

झारखंड विधानसभा में नियुक्ति गड़बड़ी मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और झारखंड विधानसभा से मांगा जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद की रिपोर्ट आने पर की गई कार्रवाई की फाइल.

झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े लोकपाल के मामले में निशिकांत दुबे को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया नोटिस
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 3:59 PM

लोकपाल के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकपाल ने सिबीआई को जांच के आदेश दिए है. लोकपाल के आदेश के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है.