Saturday, Apr 20 2024 | Time 20:02 Hrs(IST)
 logo img
  • बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहन-बहनोई का धनबाद में हुआ भीषण सड़क हादसा
  • लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर
  • जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 भगवान महावीर के जन्म कल्याणक का धूमधाम से मनाया जा रहा महा महोत्सव
  • बीजेपी ने मंडल स्तरीय बूथ बैठक कर प्रत्याशी को जिताने की अपील
  • लोकसभा चुनाव से पहले चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ PLFI एरिया कमांडर सहित दो गिरफ्तार
  • लोकसभा चुनाव से पहले चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ PLFI एरिया कमांडर सहित दो गिरफ्तार
  • जीएम और डीजीएम ने प्रस्तावित ग्रिड सब स्टेशन का किया निरीक्षण
  • नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल के जवानों ने चलाया सर्च अभियान, बरामद किया कोडेक्स वायर
  • आदिवासी विरोधी ताकतों के खिलाफ वोट करेंगे आदिवासी समाज - आदिवासी एकता मंच
  • 44 डिग्री तापमान, शादी- लग्न, महुआ चुनने का समय होने के बावजूद एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल के समर्थन में तादाद जुट रहें लोग
  • वनांचल डेंटल कॉलेज में नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजन
  • बढ़ते गर्मी और लू के चलते झारखंड में बदला स्कूलों का समय, आदेश जारी
  • कांके में एएसपी आवास में लगी आग, आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम
  • बसिया में अखंड हरी कीर्तन का आयोजन, शामिल हुए लोहरदगा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी
  • टेंडर कमीशन घोटाले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम समेत 5 आरोपियों की बढ़ी न्यायिक हिरासत
झारखंड


कोरोना विस्फोट @26 मई : हजारीबाग के 3 नये मरीज सहित 29 कोरोना +ve की पुष्टि, झारखंड में कुल संख्या हुई 437

कोरोना विस्फोट @26 मई : हजारीबाग के 3 नये मरीज सहित 29 कोरोना +ve की पुष्टि, झारखंड में कुल संख्या हुई 437

रांची : 26 मई मंगलवार को सूबे में कुल 28 मरीजों की पुष्टि हुई है. जिनमें गुमला से 6, पश्चिमी सिंहभूम 4, हजारीबाग से 3, गढ़वा से 3, धनबाद से 3, पलामू से 2, लोहरदगा 2, जमशेदपुर 2 और कोडरमा से 2 और खूंटी से 1 मरीज की पुष्टि हुई है. वहीं एक मृत प्रवासी मजदूर का भी रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 437 हो गयी है. 


प्रवासियों के झारखंड आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. प्रवासियों के आने से पहले राज्य में कोरोना के मामले लगभग थम से गये थे, मगर प्रवासियों के आने के साथ ही इसकी रफ्तार तेज हो गई है. प्रवासियों के आने के बाद से अब तक मिले अधिकतर कोरोना संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री  बाहर की है. वहीं सबसे अधिक संक्रमित सूरत और महाराष्ट्र  से लौटने वाले प्रवासी पाए जा रहे हैं. अब साहिबगंज राज्य का एकमात्र ऐसा जिला है, जहां से अबतक एक भी कोरोना पॉजिटिव मामले सामने नहीं आये हैं. बाकी 23 जिलों से कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है. सोमवार से पहले तक खूंटी भी कोरोना फ्री जिला था, मगर सोमवार को खूंटी से भी एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है. वहीं रांची के सिल्ली से पहली बार कोरोना के मामले मिले वो भी एक नहीं, एक साथ 10, जो इलाके की चिंता बढ़ा दी है. सभी की ट्रेवल हिस्ट्री बाहर की बताई जा रही है.


झारखंड में किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले  


31st March : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी.

02nd April : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव.

05th April : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी.

06th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी.

08th April : हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है. इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी.

09th April : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

11th April : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी.

12th April : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई.

13th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई.

14th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये.

15th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया.

16th April : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

17th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई.

18th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी.

19th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

20th April : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

22nd April : रांची के हिंदपीढ़ी के 3 और गढ़वा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

23rd April : रांची के हिंदपीढ़ी से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

24th April : देवघर से 1 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई.

25th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 4, कांटाटोली से 1 और पलामू के लेस्‍लीगंज से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

26th April : झारखंड में कुल 16 मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें सदर अस्पताल की 5 नर्सें, हिंदपीढ़ी से 6, हरमू के इमली चौक से 1, पंजाबी भवन में क्वारंटाइन हो रहा निवासी एक युवक, गढ़वा से 2 लोग और जामताड़ा से 1 मरीज शामिल हैं.

27th April : झारखंड में कुल 20 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि. जिसमें Kadru से 1, Doranda से 1, Kanke से 1, Rims Isolation वार्ड से 1, Railway Station Road से 1, Hindpiri थाना के ASI समेत हिंदपीढ़ी से 8, Lake Road से 1, इटकी से 3 और बेड़ो से 3 मरीज की पुष्टि की गयी है.

28th April : हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी के कुर्बान चौक से 1 और राइन मोहल्ले से 1 मरीज की पुष्टि.

29th April : जामताड़ा से 1 और हिंदपीढ़ी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.

30th April : हिंदपीढ़ी से 2 और रिम्स के आइसोलेशन वार्ड से 1 और गोड्डा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

01st May : हिंदपीढ़ी से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

02nd May : देवघर से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

05th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी  से 8 और दुमका से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 125 हो गयी.

06th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से 1 और रिम्स की 1 नर्स कोरोना पॉजिटिव. दोनों संक्रमित मरीज महला है. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 127 हो गयी.

07th May : पलामू से 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 132 हो गयी.

08th May : मुंबई से झारखंड लौट रहा 1 व्यक्ति, गढ़वा से 20 और कोडरमा से 2. कुल संख्या हुई 154

09th May : धनबाद से 2 कोरोना मरीज की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या हुई 156.

10th May : हजारीबाग से एक और गिरिडीह से 3 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में कुल संख्‍या हुई 160.

11th May : हिंडपीढ़ी से 1 और गिरिडीह से 1 कोरोना मरीझ की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या 162.

12th May : चाकुलिया से 2, गिरिडीह के गांडेय से 1, हजारीबाग से 6, रांची से 1 और लातेहार से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 173.

13th May : रांची के हिंदपीढ़ी से 1, मांडर से 1, कोडरमा से 2 और गिरिडीह से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 181.

14th May : रांची से 5, पलामू से 7, जमशेदपुर और कोडरमा से 1-1 और हजारीबाग से 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 203.

15th May : हजारीबाग से 6, धनबाद से 1, गढ़वा से 4 और जमशेदपुर से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 215.

16th May : गढ़वा से 1 और इटकी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 217.

17th May : रांची से 1, लोहरदगा से 1, देवघर से 1, हजारीबाग से 1 और रामगढ़ से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 223.

18th May : लातेहार से 2, गुमला से 1, जमशेदपुर से 1, चाईबासा से 1, गढ़वा से 1, धनबाद से 1 औऱ हजारीबाग से 1 मरीज की पुष्टि कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 231.

19th May : कोडरमा 3, हजारीबाग से 6, रामगढ़, जमशेदपुर, लातेहार, सरायकेला, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और रांची के रिम्स से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 248.

20th May : गढ़वा से 18, जमशेदपुर से 9, कोडरमा से 5, गिरिडीह से 5, गुमला 1, सरायकेला 1, धनबाद 1, चतरा 1 और हजारीबाग से 1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 290.

21st May : बोकारो से 5, रांची के चान्हों व मांडर से 7, कोडरमा से 2, रायकेला से 2, ओरमांझी और जमशेदपुर से 1-1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 308.

22nd May : हजारीबाग से 8, रामगढ़ से 3, चाईबासा से 3, गुमला से 7 और जमशेदपुर से 1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 330.

23rd May :  जमशेदपुर से 3 मरीज, कोडरमा से 11, रांची से 2 और सिमडेगा से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई. कुल संख्या हुई 350.  

24th Mayपाकुड़ से 4,धनबाद से 3,जमशेदपुर और हजारीबाग से 4-4, चक्रधरपुर से 3, रामगढ़ से 3, गढ़वा से 3, कोडरमा से 2, बुंडू से 1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 377.

25th May : चाईबासा से 3, सिल्ली से 10, लातेहार से 5, सिमडेगा से 3, बोकारो, गढ़वा और रामगढ़ से 2-2, गुमला, खूंटी, पलामू और जमशेदपुर से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 408.

26th May :  गुमला से 6, पश्चिमी सिंहभूम 4, हजारीबाग से 3, गढ़वा से 3, धनबाद से 3, पलामू से 2, लोहरदगा 2, जमशेदपुर 2 और कोडरमा से 2 और खूंटी से 1 मरीज की पुष्टि हुई है. वहीं एक मृत प्रवासी मजदूर का भी रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. राज्य में कुल संख्या हुई 433.

अधिक खबरें
बढ़ते गर्मी और लू के चलते झारखंड में बदला स्कूलों का समय, आदेश जारी
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 4:53 AM

झारखंड में गर्मी और लू चलने के कारण स्कूल खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है. इसे लेकर झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि राज्य में संचालित सभी सरकारी, निजी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है.

लोकसभा चुनाव से पहले चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ PLFI एरिया कमांडर सहित दो गिरफ्तार
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 6:49 AM

झारखंड में लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम संहभूम की जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. ताजा खबर गोइलकेरा और आनंदपुर थाना क्षेत्र की है जहां नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस बल ने इन थानों के सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी सफलता पाई है.

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल के जवानों ने चलाया सर्च अभियान, बरामद किया कोडेक्स वायर
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 5:55 PM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर एसपी दीपक शर्मा के निर्देश पर गिरिडीह पुलिस और अद्धसैनिक बल के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे है. इस बीच उन्हें पारसनाथ के तराई इलाके में सर्च टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

टेंडर कमीशन घोटाले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम समेत 5 आरोपियों की बढ़ी न्यायिक हिरासत
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 3:55 AM

टेंडर कमीशन घोटाले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम समेत 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है. मामले पर पीएमएलए की विशेष अदालत में अब 4 मई को अगली पेशी होगी.

शादी के बाद पति पर रेप करने का पत्नी ने लगाया था आरोप, सिविल कोर्ट ने सभी आरोपों से किया मुक्त
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 2:42 PM

पत्नी द्वारा पति पर रेप करने के आरोप मामले में रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. जिसमें कोर्ट ने पति को अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से मुक्त कर दिया. दरअसल, पत्नी ने अपने पति अनिरूद्ध लकड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थई उसने शादी के बाद बार-बार रेप करने का आरोप लगाया था.