Saturday, Apr 20 2024 | Time 08:12 Hrs(IST)
 logo img
  • लातेहार: गाजे-बाजे के साथ शादी के मंडप में पहुंचा दूल्हा, सात फेरों से पहले ही फरार हो गई दुल्हन
  • लातेहार: गाजे-बाजे के साथ शादी के मंडप में पहुंचा दूल्हा, सात फेरों से पहले ही फरार हो गई दुल्हन
  • रांची के बड़ा तालाब में अफरा-तफरी, तैर कर युवक पहुंचा तालाब के बीचों-बीच
  • जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन पर मनमाना रवैया अपनाने का लगाया आरोप
  • जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन पर मनमाना रवैया अपनाने का लगाया आरोप
  • BJP ने चुनाव आयोग से की बोकारो SP को हटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
झारखंड


साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, इस राशि पर पड़ेगा असर, बरतें ये सावधानियां

साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, इस राशि पर पड़ेगा असर, बरतें ये सावधानियां

साल 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण कल (30 नवंबर 2020, सोमवार) कार्तिक पूर्णिमा को पड़ेगा. यह ग्रणह भारत समेत कई देशों में पड़ेगा. 30 नवंबर 2020 को पड़ने वाला चंद्रग्रहण साल 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण होगा. जानकारों के अनुसार, यह एक उपच्छाया ग्रहण होगा जिसे आंख से देखा नहीं जा सकेगा. भारत में इस ग्रहण का असर कुछ खास नहीं होगा. साल का आखिरी ग्रहण, सूर्य ग्रहण होगा जो 14 दिसंबर 2020 को पड़ेगा.


30 नवंबर को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और रोहणी नक्षत्र में पड़ेगा जिससे इसका असर ज्योतिषीय विचार की दृष्टि से सभी राशि के व्यक्तियों के जीवन पर पड़ेगा. माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन में जब चंद्रमा का असर हो तो विभिन्न परेशानियों से गुजर रहा होता है. हालांकि इससे आपको डरने की जरूरत नहीं है. चंद्रमा के बुरे प्रभाव से बचने के लिए अपनी मां की सेवा करें और उन्हें प्रसन्न रखने की कोशिश करें.


वृषभ राशिवाले बरतें सावधानी वृषभ राशि के जातकों को ग्रहण के समय व कुछ दिन आगे-पीछे थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. खासकर इस दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा.


चंद्रग्रहण की तिथि और समय ग्रहण का प्रारम्भ:



  • 30 नवंबर 2020 की दोपहर 1:04 बजे

  • ग्रहण का मध्यकाल:30 नवंबर 2020 की दोपहर 3:13 बजे

  • ग्रहण समाप्त : 30 नवंबर 2020 की शाम 5:22 बजे


गर्भवती महिलाएं बरतें एहितियात ज्योतिषियों के अनुसार प्रत्येक ग्रहण का एक सूतक काल होता जिस दौरान ध्यान और मंत्र जाप के अलावा कोई कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता. लेकिन यदि यह ग्रहण उपच्छाया ग्रहण है तो कोई सूतक काल नहीं होगा. लेकिन ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं अपने घर के बुजुर्गों की सलाह के अनुसार कुछ उपाय जरूर अपना सकती हैं. अधिक जानकारी के लिए अपने पंडित या ज्योतिषी से सलाह ले सकते हैं.

अधिक खबरें
पायलट बन जहाज उड़ाना चाहते है जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के टॉपर प्रोबिन मुर्मू,  संजय बनेंगे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 7:23 AM

साकची के विवेकानंद हाईस्कूल में पढ़ने वाले प्रोबिन मुर्मू ने जिले में टॉप किया है. प्रोबिन मुर्मू ने बताया कि वह हवाई जहाज उड़ाना चाहते हैं.

ईचागढ़ विधानसभा में भाजपा की बैठक, पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के साथ की मंत्रणा
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 7:08 AM

रांची लोकसभा क्षेत्र के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करने को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है.

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन पर मनमाना रवैया अपनाने का लगाया आरोप
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 6:45 AM

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन के अधिकारीयों पर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है, और इसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

कांग्रेस के घमासान पर कौन लगाए लगाम ?
अप्रैल 19, 2024 | 19 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के महीनों बाद काफी सोच विचार के साथ ही कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की. लेकिन घोषणा के साथ ही राज्यभर में घमासान छिड़ गया है. अब इस घमासान पर लगाम कौन लगाएगा, क्योंकि घमासान के लिए प्रदेश कमिटी के शीर्ष नेताओं को ही जिम्मेदार बताया जा रहा है.

धनबाद मंडल कारा में छापेमारी, DC और SSP के नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल के जवान
अप्रैल 19, 2024 | 19 Apr 2024 | 7:12 AM

धनबाद डीसी और एसएसपी के नेतृत्व में धनबाद मंडल कारा में छापेमारी चल रही है. छापेमारी के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के जवाब जेल के अंदर गए है.