आशीष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्कः रांची में आयोजित उलगुलान रैली में शामिल होने के लिए सिमडेगा से आज करीब 20000 झामुमो कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए. बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को रांची के प्रभात तारा मैदान में न्याय उलगुलान रैली करेगी.
इस रैली में शामिल होने के लिए सिमडेगा से 110 बड़े बसों में और डेढ़ सौ से अधिक छोटी वाहनों में करीब 20000 झामुमो कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए. रैली में जाने से पूर्व झामुमो के कार्यकर्ताओं ने झामुमो जिला सचिव की अगुवाई में सिमडेगा नगर भवन के पास इकट्ठे होकर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की.