Sunday, May 5 2024 | Time 09:10 Hrs(IST)
 logo img
  • समय से स्कूल नहीं पहुंची शिक्षिका तो प्रिंसिपल ने कर दी जमकर धुलाई ! Video वायरल
  • समय से स्कूल नहीं पहुंची शिक्षिका तो प्रिंसिपल ने कर दी जमकर धुलाई ! Video वायरल
  • कांग्रेस छोड़ अरविंदर सिंह लवली ने BJP में की वापसी, कहा- 'राजनीति छोड़ दूंगा लेकिन BJP नहीं छोड़ूंगा'
  • कांग्रेस छोड़ अरविंदर सिंह लवली ने BJP में की वापसी, कहा- 'राजनीति छोड़ दूंगा लेकिन BJP नहीं छोड़ूंगा'
  • पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जारी
  • दो निर्दलीय तथा तीन दल के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन प्रपत्र
झारखंड » सिमडेगा


खूंटी लोकसभा सीट के लिए 16 उम्मीदवार चुनावी दंगल में

काफी रोमांचक चुनावी रण क्षेत्र के रुप में तब्दील हो सकता खूंटी लोकसभा का चुनावी मैदान
खूंटी लोकसभा सीट के लिए 16 उम्मीदवार चुनावी दंगल में

न्यूज़11 भारत

सिमडेगा/डेस्क:-
खूंटी लोकसभा सीट का मुकाबला काफी रोमांचक होने के आसार हैं. यहां से इस बार चुनावी मैदान में 16 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाते हुए चुनावी रण में शामिल हो रहे हैं.



खूंटी लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की सूची



1: अर्जुन मुंडा : भारतीय जनता पार्टी



2: काली चरण मुंडा : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस



3: बबीता कच्छप : भारत आदिवासी पार्टी



4: अर्पणा हंस : झारखंड पार्टी (एनोस गुट)



5: काशीनाथ सांगा : लोकहित अधिकार पार्टी



6: सोमा मुंडा : अबुआ झारखंड पार्टी



7: बसंत कुमार लोंगा : स्वतंत्र



8: आहलाद केरकेट्टा  : स्वतंत्र



9: पास्टर संजय तिर्की : स्वतंत्र



10: जयपाल मुंडा : भागीदारी पार्टी (पी)



11: सुबोध पूर्ति : स्वतंत्र



12: सामुएल पूर्ति : आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया



13: प्यारा मुंडू : झारखंड पार्टी (एन ई होरो गुट)



14: थॉमस डांग : पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)



15: सावित्री देवी : बहुजन समाज पार्टी



16: समड़ोम गुडिया : आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया



उल्लेखनीय है कि खूंटी जिला अक्सर सुर्खियों में रहता है. संयुक्त बिहार में इसे पहला अनुमंडल बनाया गया था. मुंडा बहुल इस जिला में बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान किया था. वर्ष 1890 से लगभग 10 वर्ष तक चले बिरसा आंदोलन का प्रमुख केंद्र खूंटी ही था. कोयल- कारो बांध का विरोध भी इसी इलाके में हुआ था.झारखंड गठन के बाद भी इलाके में जन आंदोलन होते रहे. मित्तल कंपनी के स्टील प्लांट और सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ हुए आंदोलनों के लिए भी जाना जाता है.



खूंटी लोकसभा सीट का इतिहास शुरु से काफी रोमांचक रहा है, और इस बार 16 उम्मीदवार खड़े होने से इस सीट के रोमांस में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है. खूंटी लोकसभा का यह सीट इस लोकसभा चुनाव के दौरान काफी रोमांचक चुनावी रण क्षेत्र के रूप में तब्दील हो सकता है.

अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीठासीन पदाधिकारियों को दी गई चुनावी प्रशिक्षण
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 5:51 PM

लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व स्वच्छ संपन्न कराने के निमित प्रशिक्षण कोषांग, सिमडेगा द्वारा सिमडेगा -70 विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारियों के लिए सिमडेगा महिला काॅलेज, सलडेगा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सिमडेगा डीसी और एसपी ने किए लोकसभा चुनाव के अंतिम तैयारियों की समीक्षा
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 5:48 PM

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ की संयुक्त अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 की अंतिम तैयारियों का समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.

डीएवी स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 5:37 PM

डीएवी पब्लिक स्कूल, सिमडेगा में मतदान जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया. मौके पर स्वीप कोषांग की आशा मैक्सिमा लकड़ा और क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी रोशनी कुमारी मौजूद रहे.

सिमडेगा में कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने चलाया जनसंपर्क अभियान
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 3:10 PM

खूंटी लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने सिमडेगा में आज विभिन्न इलाकों में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया.

सिमडेगा पहुंचे पूर्व आईपीएस राजीव रंजन, भाजपा के लिए मांगा वोट
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 2:56 PM

पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिमडेगा पहुंचे और भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए जनता से देश के विकास के नाम पर वोट मांग रहे है.