Tuesday, Apr 30 2024 | Time 04:26 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


15 करोड़ की धोखाधड़ी मामलाः मिहिर दिवाकर और सौम्य विश्वास के खिलाफ दायर शिकायतवाद पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

15 करोड़ की धोखाधड़ी मामलाः मिहिर दिवाकर और सौम्य विश्वास के खिलाफ दायर शिकायतवाद पर कोर्ट ने लिया संज्ञान
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा दायर शिकायतवाद मामले में बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और आर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के सौम्य विश्वास की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है. अब दोनों के खिलाफ मुकदमा चलेगा. महेंद्र सिंह धोनी द्वारा दायर मामले में न्याययिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडे की कोर्ट ने संज्ञान लिया है. इसके साथ ही कोर्ट की तरफ से मिहिर दिवाकर और सौम्य विश्वास को समन भेजे जाएंगे. 





 

आपको बता दें, 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में महेंद्र सिंह धोनी ने रांची सिविल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराया था धोनी का आरोप है की दुनियाभर में क्रिकेट अकादमी खोलने को लेकर उनके और मिहिर दिवाकर के बीच समझौता हुआ था. जिसमें मिहिर दिवाकर ने साल 2017 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. लेकिन दिवाकर ने समझौते के शर्तों का पालन नहीं किया. समझौते के तहत आर्का स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी की फीस और प्रॉफिट शेयर करना था. लेकिन समझौते के बाद भी नियम और शर्तों का पालन नहीं किया गया जिससे धोनी को 15 करोड़ का नुकसान हुआ.
अधिक खबरें
चतरा से 30 अप्रैल और हजारीबाग, धनबाद से 1 मई को अपना नामांकन पर्चा भरेंगे कांग्रेस प्रत्याशी
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 8:24 PM

चतरा लोकसभा सीट से 30 अप्रैल जबकि हजारीबाग और धनबाद लोकसभा सीट से 1 मई को कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन पर्चा भरेंगे. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया

रांची से भोपाल के लिए रवाना हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 7:08 AM

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे है. रांची पहुंचने के बाद वे हरमू स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया.

झारखंड में बढ़ती गर्मी को लेकर 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 6:25 AM

झारखंड में अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से केजी से लेकर 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया गया है. इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से छात्रों के स्वास्थ्य जीवन में प्रतिकूल असर पड़ सकता है

छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, रांची संसदीय क्षेत्र से 8 अभ्यथियों ने खरीदा नाम-निर्देशन पत्र
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 7:53 PM

रांची लोकसभा सीट में 25 मई को मतदान होगा. इधर, लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी होते ही रांची संसदीय क्षेत्र से आज दिनांक 29 अप्रैल 2024 को 08 अभ्यर्थियों द्वारा नाम-निर्देशन पत्र खरीदा गया.

6 घंटे तक स्कूल के कमरे में बंद रहा मासूम बच्चा, रोने की आवाज आने पर ग्रामीणों ने तोड़ दिया दरवाजा
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 6:15 PM

पलामू में शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. दरअसल, चिलचिलाती गर्मी में स्कूल की छुट्टी के बाद 9 साल के एक मासूम बच्चे क्लास रुम में ही रह गया. यहां की शिक्षक बच्चे को स्कूल के कमरे में ही बंद करके चली गई.