राज्य के 24 में से 13 जिले ऐसे हैं जो कोरोना मुक्त होने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. इन जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 100 से नीचे पहुंच चुकी है. यानी बहुत जल्द आधा राज्य कोरोना मुक्त हो सकता है. राज्य का रिकवरी रेट भी बढ़कर 92.92 प्रतिशत हो गया है जो राष्ट्रीय औसत 89.20 से ज्यादा है. वहीं राज्य में अब तक 30 लाख से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं. अब तक राज्य में 30 लाख, 19 हजार,158 सैंपल की जांच की जा चुकी है. इनमें 98,610 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव जबकि 29, लाख, 20 हजार 548 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है.
पिछले 24 घंटे में राज्य में 549 नए मरीज मिले, 8 की मौत
राज्य में पिछले 24 घंटे में 549 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 151, बोकारो से 48, देवघर से 32, धनबाद से 60, दुमका से 11, पूर्वी सिंहभूम से 33, गढ़वा से 5, गिरिडीह से 1, गोड्डा से 5, गुमला से 22, हजारीबाग से 8, जामताड़ा से 16, खूंटी से 16, कोडरमा से 3, लातेहार से 14, लोहरदगा से 6, पाकुड़ से 6, पलामू से 27, रामगढ़ से 4, साहेबगंज से 2, सरायकेला से 10, सिमडेगा से 8 और पश्चिमी सिंहभूम से 61 मरीज शामिल हैं। नए मरीजों के मिलने के बाद राज्य में कोरोना के अब तक 98610 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं. अच्छी खबर ये है कि 92.92 प्रतिशत रिकवरी रेट से 91,629 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि अब तक 589 मरीजों की मौत हो चुकी है. यानी राज्य के विभिन्न कोविड सेंटर में 6122 एक्टिव केस रह गए हैं जिनका इलाज जारी है.
जिला
|
एक्टिव मरीज
|
चतरा
|
56
|
देवघर
|
88
|
दुमका
|
96
|
गढ़वा
|
59
|
गिरिडीह
|
67
|
गोड्डा
|
41
|
जामताड़ा
|
93
|
लातेहार
|
47
|
लोहरदगा
|
59
|
पाकुड़
|
44
|
पलामू
|
25
|
साहिबगंज
|
48
|
पश्चिमी सिंहभूम
|
76
|