Friday, May 3 2024 | Time 00:19 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » जमशेदपुर


झारखंड में एक जिला वाला एकलौता 09 जमशेदपुर लोकसभा सीट

झारखंड में एक जिला वाला एकलौता 09 जमशेदपुर लोकसभा सीट
अनवर शरीफ/न्यूज11 भारत

जमशेदपुर/डेस्कः 24 जिला वाला झारखंड जहा 14 लोकसभा सीट एवं 81 विधानसभा सीट के लिए मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करते हैं. टाटा घराना की वजह से पूरे विश्व में जमशेदपुर की एक अलग पहचान है. जहा टाटा स्टील टाटा मोटर्स के अलावा और भी कई बड़ी कंपनियां है इंडस्ट्रियल टाउन होने की वजह से झारखंड में जमशेदपुर एक अलग स्थान रखता है. अगर हम झारखंड के भौगोलिक स्थिति की बात करें तो 24 जिलों में 14 लोकसभा सीट है यानी 10 जिले ऐसे हैं जहा लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन नहीं होता है. 

 

ऐसे में 09 जमशेदपुर लोकसभा सीट जिला पूर्वी सिंहभूम झारखंड का इकलौता ऐसा जिला है. जहा जनता के द्वारा चुने गए सांसद का कार्य क्षेत्र एक ही जिले तक सीमित है. अगर हम दूसरे जिले या लोकसभा सीट की बात करें तो चुने हुए एक सांसद को कई जिलों की कमान मिलती है. अगर हम अपने पड़ोसी जिला सरायकेला खरसावॉ की बात करें तो इस जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन तो नहीं होता मगर इस जिले का नेतृत्व पश्चिम सिंहभूम, यानी चाईबासा लोकसभा सीट रांची लोकसभा सीट, एवं खूंटी लोकसभा सीट से चुने हुए सांसद करते हैं पूरे झारखंड में खूंटी एक ऐसा लोकसभा क्षेत्र है जहा के सांसद को खूंटी, सरायकेला खरसावॉ, पश्चिम सिंहभूम, रांची, गुमला, सिमडेगा यानी 6 जिलों के नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त है.  

 

झारखंड में लोक सभा सीट और जिला का नाम   

1.सिंहभूम लोकसभा :पश्चिम सिंहभूम/सरायकेला -खरसावा, 

2.खूटी लोकसभा:- खूंटी/सरायकेला-खरसावा/पश्चिम सिंहभूम/रांची/गुमला/सिमडेगा

3. लोहरदगा लोकसभा:- रांची/गुमला/लोहरदगा

4. पलामू लोकसभा:-पलामू/गढवा

5. चतरा लोकसभा:-चतरा ,लातेहार और पलामू,

6. कोडरमा लोकसभा:-कोडरमा/हजारीबाग/गिरीडीह.

7. हजारीबाग लोकसभा: हजारीबाग/कोडरमा/रामगढ/चतरा.

8.  गिरिडीह लोकसभा :- गिरिडीह/बोकारो/धनबाद. 

9. धनबाद लोकसभा -धनबाद/बोकारो

10. रांची लोकसभा  :-रांची/ सरायकेला-खरसावा

11. जमशेदपुर लोकसभा : पूर्वी सिंहभूम

12. राजमहल लोकसभा :-साहेबगंज/पाकुड/दुमका/गोड्डा,

13. दुमका लोकसभा :-दुमका /जामताड़ा/देवघर

14. गोड्डा लोकसभा-गोड्डा/देवघर/दुमका
अधिक खबरें
उम्मीदवारों के चुनावी खर्च को शैडो रजिस्टर में किया जाएगा दर्ज
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 9:22 PM

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी अनन्य मित्तल ने गुरुवार को विभिन्न कोषांगों का औचक निरीक्षण किया.

6 मई को वोट सभा, 7 मई को मई इलेक्शन एंबेसडर' अभियान, डीडीसी ने बीएलओ व सीएससी संचालकों के साथ की वीसी
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 9:05 PM

जिले के शत प्रतिशत मतदाता 25 मई को मतदान करने बूथ तक पहुंचें. इसके लिए जिला प्रशासन का सभी वर्गों के मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास है. इसी क्रम में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने बीएलओ एवं सीएससी संचालक के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बूथ अवेयरनेस ग्रुप के माध्यम से प्रतिदिन कोई न कोई गतिविधि संचालित करें. गर्मी को देखते हुए प्रयास करें कि रात्रि चौपाल या सुबह 10 बजे तक शाम के समय सार्वजनिक स्थनों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाएं. हाट-बाजार में जाकर लोगों के बीच मतदान का संदेश पहुंचाएं.

जमशेदपुर संसदीय सीट से आज तीन लोगों ने किया नामांकन, चार लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 8:36 PM

जमशेदपुर संसदीय सीट से गुरुवार को तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. नामांकन करने वालों में भारतीय आजाद सेना के अरुण कुमार शर्मा, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के धर्मू टुडू और निर्दलीय उम्मीदवार जुझार सोरेन शामिल हैं.

जेएनएसी ने आम बागान में सना कांप्लेक्स पर चलाया बुलडोजर, बेसमेंट में गोदाम व दुकानें तोड़कर पार्किंग में बदला
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 5:51 PM

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने हाईकोर्ट के आदेश पर नक्शा विचलन वाली इमारत पर कार्रवाई शुरू कर दी है. गुरुवार को जेएनएसी के अधिकारी बुलडोजर लेकर साकची के आम बागान स्थित सना कांप्लेक्स पहुंचे. यहां बुलडोजर लगाकर सना कंपलेक्स के बाहर मौजूद लगभग तीन दुकानों के छज्जे तोड़ दिए गए.

पुलिस ने गुड़ाबांदा के छोटा अस्ति और भागाबेड़ा से दो घरों से बरामद की 24 बोतल अवैध विदेशी शराब, दो लोगों को भेजा जेल
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 4:27 AM

गुड़ाबांदा पुलिस ने छोटा अस्ति के तिलका चौक और भागाबेड़ा में छापामारी कर दो घरों से 400 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की है.