Wednesday, Apr 24 2024 | Time 00:30 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


झारखंड में 08 IFS अधिकारियों का तबादला, जानिये कौन कहां गये

झारखंड में 08 IFS अधिकारियों का तबादला, जानिये कौन कहां गये
रांची : झारखंड में 8 आईएफएस (इंडियन फॉरेस्ट सर्विस) अधिकारियों का तबादला किया गया है. पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने ट्रांसफर को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है.


  1. शशि नन्द क्युलियार - संप्रति प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यकारी निदेशक बंजर भूमि विकास बोर्ड झारखंड रांची की सेवा कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग झारखंड रांची को सौंपी गयी है. 

  2. एचएस गुप्ता - संप्रति पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत को अगले आदेश तक प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी एवं मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. इनका मुख्यालय रांची रहेगा.

  3. एके रस्तोगी - संप्रति पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत को अगले आदेश तक प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यकारी निदेशक बंजर भूमि विकास बोर्ड झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. इनका मुख्यालय रांची रहेगा.

  4. अखिलेश कुमार - संप्रति पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत को अगले आदेश तक अध्यक्ष झारखंड जैव विविधता परिषद रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. इनका मुख्यालय रांची रहेगा

  5. डीके तेवतिया - संप्रति अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एफडीए रांची अगले आदेश तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक निदेशक प्रसार वानिकीस उत्तरी छोटानागपुर एवं पलामू हजारीबाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.

  6. शशिकर सामंत - संप्रति निदेशक सह मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी, झारपार्क रांची अगले आदेश तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह निदेशक प्रसार वानिकी, संथाल परगना दुमका के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.

  7. कुलवंत सिंह - संपत्ति पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत को अगले आदेश तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य योजना रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. इनका मुख्यालय रांची रहेगा.

  8. नंद किशोर सिंह - संप्रति अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह निदेशक प्रसार वानिकी उत्तरी छोटानागपुर एवं पलामू हजारीबाग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. इनका मुख्यालय रांची रहेगा. साथ ही अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य वन विकास निगम लिमिटेड रांची के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.

अधिक खबरें
चुनावी बयार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीमार, सीने में दर्द की शिकायत पर रेस्ट में गये संतोष सिंह
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 6:15 PM

मंगलवार की दोपहर अचानक कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के सीने में दर्द उठ गया. संतोष चूकि उस समय घर पर ही थे, इसलिए आनन फानन में परिजन अपार्टमेंट के नीचे स्थित जांच घर ले गये.

खूंटी लोकसभा सीट से NDA प्रत्याशी और INDI गठबंधन प्रत्याशी ने भरा नामांकन
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 7:47 AM

खूंटी लोकसभा सीट से नामांकन करने के लिए बीजेपी के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा डीसी ऑफिस पहुंची. जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा भरा.

पलामू लोकसभा से आज तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 4:46 AM

पलामू लोकसभा निर्वाचन के नामांकन के पांचवें दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. बीएसपी पार्टी से पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, सीपीआई से अभय भुइयां और पीडीआई से वीरेंद्र राम ने पर्चा दाखिल किया है.

झारखंड विधानसभा में नियुक्ति गड़बड़ी मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 4:16 AM

झारखंड विधानसभा में नियुक्ति गड़बड़ी मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और झारखंड विधानसभा से मांगा जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद की रिपोर्ट आने पर की गई कार्रवाई की फाइल.

झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े लोकपाल के मामले में निशिकांत दुबे को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया नोटिस
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 3:59 PM

लोकपाल के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकपाल ने सिबीआई को जांच के आदेश दिए है. लोकपाल के आदेश के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है.